Movie prime

उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -09 मार्च 2026

mandibhavtoday
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
दोस्तों उड़द बाजार में बीते सप्ताह दबाव वाला रुख देखने को मिला, क्योंकि प्रोसेस्ड उड़द की मांग कमजोर रही। वहीं आयातित बर्मा मूल की उड़द किस्मों में भी कमजोरी बनी रही और चेन्नई पोर्ट पर 17,000 टन तैयार स्टॉक उपलब्ध होने से सप्लाई आरामदायक बनी रही। शनिवार को चेन्नई में FAQ के भाव ₹7800 प्रति 100 किलो रहे जो पिछले सप्ताह से ₹50 कमजोर हैं और महीने भर में लगभग ₹225 कम है। दिल्ली में FAQ के भाव ₹8100 पर स्थिर रहे। कोलकाता बाजार में भी कीमतें हल्की कमजोर रहीं और ₹7850 दर्ज की गईं। चेन्नई में SQ  ₹8450, जबकि दिल्ली में SQ ₹8725 रही। घरेलू बाजार की बात करें तो सीमित आवक के कारण कुछ मंडियों में हल्की मजबूती भी देखने को मिली। गुंटूर में पॉलिश उड़द ₹8300, चंदौसी बिल्टी ₹7700, गंगोह मंडी में ₹7400 रही। जलगांव मंडी में कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखा गया और भाव ₹7000 से ₹7800 प्रति 100 किलो के बीच रहे। उड़द दाल के बाजार में भी हल्की नरमी देखी गई जहां मुंबई में उड़द दाल ₹11200, जलगांव में ₹10900 और बीकानेर में ₹11000 प्रति 100 किलो दर्ज किए गए।
आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हल्का दबाव दिखाई दिया और चेन्नई सीएनएफ आधार पर मार्च-अप्रैल शिपमेंट के लिए FAQ लगभग $840 प्रति टन और SQ करीब $940 प्रति टन के आसपास रहा, जो पिछले सप्ताह से लगभग $10 कमजोर है। बर्मा के लोकल बाजार में भी नरमी देखी गई जहां FAQ करीब 29.7 लाख क्यात और SQ लगभग 33 लाख क्यात के आसपास रहा। दूसरी तरफ भारत में समर उड़द की बुवाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है और 27 फरवरी 2026 तक क्षेत्रफल लगभग 0.32 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया जो पिछले साल की तुलना में करीब 7% अधिक है। गुजरात में भी समर उड़द की बुवाई बढ़कर लगभग 3499 हेक्टेयर तक पहुंची है जबकि पिछले साल इसी समय यह करीब 837 हेक्टेयर थी। आंध्र प्रदेश में नई फसल की आवक बढ़ रही है और तेलंगाना में भी नियमित आवक से सप्लाई बनी हुई है, जिससे बाजार पर दबाव बना हुआ है। ऑल ओवर देखा जाए तो आगे बाजार की दिशा काफी हद तक म्यांमार के निर्यात भाव, नई शिपमेंट की आवक और दक्षिण भारत की घरेलू आवक पर निर्भर करेगी। क्योंकि अमेरिका-इज़राइल-ईरान तनाव के कारण फ्रेट और इंश्योरेंस लागत बढ़ने से म्यांमार से शिपमेंट धीमी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। इसलिए निकट अवधि में उड़द बाजार में तेजी की संभावना फिलहाल कम ही दिख रही है। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें ‌

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।