उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 06 नवंबर 2025
साथियों उड़द बाजार में कल माहौल थोड़ा नरमी का रहा, क्योंकि दाल मिलों की खरीद कमजोर रही, लेकिन खपत सीजन शुरू होने से भावों में ज्यादा गिरावट नहीं आई। देश के कई राज्यों में खरीफ उड़द की नई फसल की आवक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है, जिससे व्यापार में कुछ सुस्ती आई है, हालांकि स्टॉकिस्टों की खरीदारी फिर भी जारी है। चालू सीजन में सरकारी MSP पर खरीद कैसी होती है, यही आगे की तेजी-मंदी की दिशा तय करेगी। दूसरी तरफ, बर्मा से आयातित उड़द की कीमतें चेन्नई बाजार में लगभग स्थिर रहीं।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
एफएक्यू उड़द के नवंबर-दिसंबर शिपमेंट 740 डॉलर प्रति टन और एसक्यू उड़द के 815 डॉलर प्रति टन पर रहे। घरेलू स्तर पर चेन्नई में उड़द एफएक्यू 6,725, एसक्यू उड़द 7,425, मुंबई में उड़द एफएक्यू ₹6,700, कोलकाता में 6,900, गुंटूर में उड़द पॉलिश 7,400 और विजयवाड़ा में ₹7,250 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही। कल देसी उड़द के भावों में हल्की तेजी, जबकि आयातित उड़द में मामूली मंदी दिखी है। बाजार में उड़द का स्टॉक सीमित है, लेकिन चेन्नई से लगातार कंटेनर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और यूपी की मिलों में पहुंच रहे हैं, जिससे सप्लाई बनी हुई है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
मंडी मार्केट मीडिया का मानना हैं कि फिलहाल बाजार में कोई बड़ी मंदी की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि खपत का दौर जारी है और दाल मिलों को नियमित सप्लाई मिल रही है। ताजा फसल मौसम की मार झेल चुकी है, जिससे उत्पादन अपेक्षा से थोड़ा कम है, और यही कारण है कि कीमतें ₹7,800 प्रति क्विंटल के आस-पास स्थिर होकर टिकी हुई हैं। उड़द एफएक्यू के भाव ₹7,125 के स्तर पर मजबूत हो रहे हैं और आने वाले दिनों में हल्की तेजी देखने को मिल सकती है।व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
