Movie prime

अरहर /तुवरदाल की तेजी मंदी रिपोर्ट16 Sep2025

अरहर /तुवर  दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट   16 Sep  2025
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियों और व्यापारी भाइयों अरहर बाजार मे घरेलू मंडियों में दाल मिलों की कमजोर खरीदारी के कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है, लेकिन दूसरी तरफ खपत का सीजन होने से मांग धीरे-धीरे पकड़ बना रही है। चेन्नई और मुंबई में लेमन अरहर के दाम 50 रुपये नरम होकर करीब 6,150 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गए, जबकि दिल्ली मंडी में लेमन अरहर 6,600 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बनी रही। वहीं, देसी अरहर की स्थिति अलग रही। कटनी और लातूर जैसी मंडियों में इसमें तेजी दर्ज की गई, जबकि जलगांव में मंदी आई, अन्य मंडियों में भाव लगभग स्थिर बने रहे।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

अफ्रीकी देशों से आने वाली अरहर के दाम स्थिर रहे; मुंबई पोर्ट पर अफ्रीकी अरहर में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। सूडान से आयातित अरहर 5,450 रुपये प्रति क्विंटल पर बनी रही, गजरी अरहर 5,175 रुपये और मतवारा अरहर 5,050 रुपये पर स्थिर रही, जबकि सफेद अरहर के भाव 5,350 रुपये प्रति क्विंटल पर जमे रहे। आयातित अरहर सस्ती पड़ रही है, इसलिए दाल मिलें जरूरत के हिसाब से ही खरीद कर रही हैं और स्टॉक बढ़ाने से बच रही हैं। हालांकि त्योहार और शादियों का मौसम नजदीक है, जिससे आने वाले दिनों में अरहर की दाल की मांग में मजबूती देखने को मिलेगी। फिलहाल बड़ी तेजी की संभावना कम है, लेकिन हल्की सुधार की गुंजाइश बाजार में बनी हुई है। अरहर इस समय स्थिर से कमजोर रुख दिखा रही है, लेकिन खपत बढ़ते ही इसमें धीरे-धीरे जान आने की उम्मीद है। व्यापार अपने विवेक से करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।