Movie prime

अरहर /तुवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट 23 Sep 2025

Mandibhavtoday
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियों और व्यापारी भाइयों सोमवार को अरहर के बाजार में ₹25 की गिरावट देखी गई और फिलहाल  बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं है। घरेलू मंडियों में दाल मिलों की खरीद सुस्त बनी हुई है, जिससे भाव पर दबाव बना हुआ है। चेन्नई, दिल्ली और मुंबई में लेमन अरहर के दाम 25 रुपये तक नरम होकर 5,975 से 6,425 रुपये प्रति क्विंटल तक आ गए हैं। देसी अरहर के भाव भी अकोला और लातूर जैसी मंडियों में कमजोर दिखाई दिए हैं, जबकि अन्य जगहों पर दाम लगभग स्थिर बने हुए हैं। दूसरी ओर, अफ्रीकी देशों से आने वाली आयातित अरहर की कीमतें अपेक्षाकृत सस्ती पड़ रही हैं, जिससे दाल मिलर्स बड़े पैमाने पर स्टॉक करने से बच रहे हैं। मुंबई में सूडान से आयातित अरहर 5,450 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रही, वहीं गजरी अरहर 5,100 रुपये और मतवारा 5,050 रुपये पर टिके रहे

, सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

साथ ही सफेद अरहर भी 5,300 रुपये के बीच बिना खास बदलाव के बोली गई। विदेशी बाजार, खासकर चैत्रई में लेमन अरहर डॉलर में भी नरम हुई है, जिससे घरेलू भाव पर असर देखा गया है। त्योहारी सीजन की वजह से आने वाले हफ्तों में मांग थोड़ी बढ़ सकती है,  जिससे घरेलू अरहर के भाव में तेजी बन सकती है लेकिन आयातित अरहर में केवल हल्का सुधार ही संभव है। शाम के सत्र में बिकवाली थोड़ी धीमी रही। बाजार फिलहाल संतुलित है, लेकिन चर्चा चल रही है कि सरकार मटर और दलों पर आयात शुल्क लगाने की तैयारी कर रही है यदि सरकार द्वारा मटर और दालों पर आयात शुल्क लगाया तो घरेलू बाजारों में तेजी की उम्मीद बन सकती है इसके अलावा खपत का सीजन भी अक्टूबर में कीमतों को सहारा देने में मदद कर सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें।


👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।