Movie prime

अरहर /तुवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट 20 Sep 2025

MANDIBHAVTODAY
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियों अरहर के बाजार में हल्की कमजोरी का रुझान दिख रहा है, क्योंकि इस समय दाल मिलों की खरीद कमजोर है। लेमन क्वालिटी अरहर के भाव कटनी, लातूर और परेलू जैसी मंडियों में कभी हल्की गिरावट और कभी स्थिरता के साथ घूम रहे हैं, जबकि मुंबई में अफ्रीकी देशों से आने वाली आयातित अरहर ने भी बाजार का रुख शांत रखा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई मंडी में लेमन अरहर के भाव शाम के सत्र में करीब ₹6,050 प्रति क्विंटल बोले गए, जबकि कई जगहों पर ये भाव ₹6,475 प्रति क्विंटल तक पहुंचे।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

दूसरी ओर आयातित अरहर, खासकर अफ्रीकी देशों से आई खेप, ₹5,450 प्रति क्विंटल पर स्थिर दिखाई दी, जिससे घरेलू व्यापार पर दबाव बना हुआ है। सफेद अरहर की कीमतें भी ₹5,300 प्रति क्विंटल पर टिक गईं, हालांकि, त्योहारी सीजन के करीब आते ही दाल की खपत बढ़ने की संभावना जरूर जताई जा रही है और उम्मीद हैं कि इससे आने वाले समय में मांग और कीमतों में थोड़ा सुधार देखने को मिलेगा। वैश्विक स्तर पर भी अरहर की डिमांड बनी हुई है, लेकिन कोई बड़ा उछाल अभी संभव नहीं है क्योंकि आयातित माल लगातार सप्लाई में है। वहीं, घरेलू मंडियों में खरीदार ज्यादा स्टॉक उठाने से बच रहे हैं। अरहर का बाजार अभी संतुलन की स्थिति में है, जहां थोड़ी-बहुत घटबढ़ बनी रह सकती है लेकिन मजबूत तेजी के लिए  अक्टूबर तक इंतजार करना पड़ सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।