Movie prime

अरहर /तुवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट 18 Sep 2025

mandibhavtoday
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियों और व्यापारी भाइयों दाल मिलों की कमजोर खरीदी के चलते घरेलू स्तर पर कल लगातार दूसरे दिन अरहर के भाव में नरमी दर्ज की गई है। चेन्नई में लेमन अरहर 25 रुपये फिसलकर 6,100 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गई, वहीं दिल्ली में इसके दाम 6,575 रुपये प्रति क्विंटल और मुंबई में 6,100 रुपये बोले गए। देसी अरहर की बात करें तो सोलापुर में कमजोरी रही जबकि अकोला में इसके दामों ने थोड़ी तेजी दिखी।अफ्रीकी देशों से आने वाली अरहर अभी भी अपेक्षाकृत सस्ती पड़ रही है। मुंबई में सूडान से आयातित अरहर 5,450, गजरी अरहर 5,100 रुपये पर टिकी रही, मतवारा की अरहर 5,050 रुपये और सफेद अरहर 5,300 रुपये प्रति क्विंटल पर बनी रही।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

विदेशी बाजार में भी सितंबर और अक्टूबर की शिपमेंट्स के भाव, अरुषा की अरहर 585 से 590 डॉलर प्रति टन, लखोटा की 515 डॉलर, मतवारा की 535 डॉलर और मोजाम्बिक की अरहर 560 डॉलर प्रति टन पर बताई जा रही है। चेन्नई में लगातार तीसरे कारोबारी दिन डॉलर में लेमन अरहर कमजोर हुई लेकिन बर्मा में कीमतें स्थिर बनी रहीं। इसका सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ा और मिलर्स स्टॉक बढ़ाने से बच रहे हैं। हालांकि, खपत का सीजन सामने होने के चलते दाल में धीरे-धीरे मांग बढ़ेगी, जिससे हल्की रिकवरी संभव है, लेकिन बड़ी तेजी की उम्मीद अभी नहीं की जा रही। अरहर में इस समय मामूली घट-बढ़ का ही माहौल है, जहां एक ओर विदेशी सस्ता माल दबाव बना रहा है तो दूसरी ओर घरेलू खपत का सीजन आने वाला है, जिससे बाजार में थोड़ी बहुत रौनक लौट सकती है, लेकिन दामों में अचानक बड़ा उछाल दिखने के आसार अभी कमजोर ही हैं। व्यापार अपने विवेक से करें।


👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।