अरहर /तुवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 18 अक्टूबर 2025
साथियों घरेलू बाजार में अरहर की कीमतों में कोई बड़ी तेजी या मंदी देखने को नहीं मिल रही है, बाजार 25-50 के दायरे में कारोबार कर रहा है।एक तरफ जहां मिलों की खरीद कमजोर पड़ी है, वहीं दूसरी ओर त्योहारों की छुट्टियों के चलते कारोबार की गति धीमी रही। शाम को दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में लेमन अरहर के भाव ज्यादातर स्थिर से कमजोर रहे। दिल्ली में 6,900 रुपये प्रति क्विंटल पर भाव स्थिर रहे, जबकि मुंबई और चेन्नई में करीब 50 रुपये प्रति क्विंटल की हल्की गिरावट दर्ज की गई।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
दूसरी ओर देसी अरहर के दामों में कटनी में थोड़ा कमजोर रुख रहा, जबकि नागपुर मंडी में हल्का सुधार देखा गया। महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में बेमौसम बारिश ने फसल को आंशिक नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसानों ने फिलहाल कम बिकवाली अपनाई हुई है। यही कारण है कि गिरावट के बावजूद बाजार में कोई बड़ी मंदी नहीं दिख रही। वहीं अफ्रीकी देशों से आयातित अरहर के दामों में भी मामूली सुधार देखने को मिला। सूडान से आयातित अरहर 5,650 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रही, जबकि गजरी अरहर 5,200 रुपये, मतवारा अरहर 5,350 रुपये और सफेद अरहर 5,500 रुपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
हाल ही में कीमतों में जो उछाल आया था, उसके बाद अब खरीद कमजोर हो गई है, पर आगे ब्याह-शादी के सीजन में अरहर दाल की मांग बढ़ने की उम्मीद है, जिससे बाजार में स्थिरता बनी रह सकती है। वहीं म्यांमार में अरहर के दामों में तेजी और घरेलू स्तर पर फसल को हुए नुकसान को देखते हुए निकट भविष्य में बड़ी गिरावट की संभावना कम है और आने वाले दिनों में मांग बढ़ने पर सुधार की संभावना बन सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
