Movie prime

अरहर /तुवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 16 दिसम्बर 2025

अरहर /तुवर  दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट  - 16 दिसम्बर 2025
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों सोमवार को अरहर के घरेलू बाजार में ₹25 की हल्की तेजी देखी गई, लेकिन अरहर बाजार की मौजूदा स्थिति को मिलाकर देखें तो इसमें फिलहाल बड़ी तेजी की संभावना कम नजर आ रही है, क्योंकि कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों में अरहर की आवक लगातार बढ़ रही है, , जिससे भावों पर ऊपरी स्तर पर रोक लग सकती है। दाल मिलों की खरीद अभी भी जरूरत के अनुसार ही चल रही है और कोई आक्रामक लिवाली नहीं दिख रही, हालांकि खपत का सीजन होने के कारण दाल की मांग बाजार में मौजूद है। मंडी भावों की बात करें तो चेन्नई में लेमन अरहर के भाव ₹6,725, दिल्ली में ₹7,150 और मुंबई में ₹6,725 प्रति क्विंटल बोले गए, जहां शाम के सत्र में ₹25 की मजबूती दर्ज की गई।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

देसी अरहर के दाम अकोला और कानपुर में भी मजबूत रहे, जबकि अन्य मंडियों में भाव स्थिर ही बने रहे। आयातित माल में सूडान मूल की अरहर ₹5,700, गजरी अरहर ₹5,475, मतवारा अरहर ₹5,350 और सफेद अरहर ₹5,500 प्रति क्विंटल पर स्थिर बोली गई, फिलहाल नीचे के स्तर पर सप्लाई पर्याप्त है। आयात मोर्चे पर बर्मा की लेमन अरहर के अंतरराष्ट्रीय भाव स्थिर रहे, लेकिन घरेलू बंदरगाहों पर आयातित माल में हल्की नरमी देखने को मिली, जबकि अफ्रीकी देशों से आयातित अरहर के दाम भी स्थिर बने हुए हैं। पिछले सप्ताह आयातकों द्वारा भाव बढ़ाने की कोशिश को मिलों का समर्थन नहीं मिला, जिससे बाजार में ज्यादा मजबूती टिक नहीं पाई और मंदी का माहौल हावी रहा।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

सरकारी गतिविधियों में तमिलनाडु सिविल सप्लाइज द्वारा अरहर दाल की खरीद के लिए टेंडर निकालने से भावों को मनोवैज्ञानिक सहारा मिला है, लेकिन इसका असर सीमित दिख रहा है। उधर, महाराष्ट्र और कर्नाटक में बेमौसमी बारिश से तुवर की फसल को नुकसान हुआ है, जिससे नीचे के स्तर पर बाजार को सपोर्ट मिला है और भाव ज्यादा टूट नहीं पा रहे। ऑल ओवर देखा जाए तो मंडियों में अरहर के भाव अभी स्थिर से हल्के मजबूत रुख में हैं, लेकिन आवक और आयात को देखते हुए आगे बाजार में बड़ी तेजी की गुंजाइश कम और कारोबार सीमित दायरे में रहने की संभावना ज्यादा दिखाई दे रही है। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।