Movie prime

अरहर /तुवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट 15 Sep 2025

MANDIBHAVTODAY
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियों और व्यापारी भाइयों अरहर बाजार में इस हफ्ते कहीं-कहीं हल्की मजबूती दिखी तो कुछ जगहों पर स्थिरता बनी रही। महाराष्ट्र और कर्नाटक में फसल खराब होने से बाजार को सहारा मिला, आकोला की बिल्टी और गुलबर्गा मंडी में खरीद बढ़ने से भावों में मजबूती देखने को मिली, दिल्ली में लेमन अरहर 6575, चेन्नई में 6175 और मुंबई बंदरगाह पर बर्मा लेमन अरहर के कंटेनर वाले भाव स्थिर बने रहे। घरेलू बाजार में अरहर दाल लगभग 9400 प्रति क्विंटल पर स्थिर रही, जबकि कटनी में हल्की गिरावट दर्ज की गई। अफ्रीकी अरहर से स्थानीय भावों पर दबाव भी महसूस किया जा रहा है। मुंबई पोर्ट पर अफ्रीकी किस्में 6100 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही हैं, जो भारतीय अरहर से काफी नीचे है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

हालांकि त्योहारी सीजन की आहट ने डिमांड को थामे रखा है और व्यापारी नवंबर से लेकर जनवरी-फरवरी तक के फॉरवर्ड कॉन्ट्रैक्ट्स 6100–6200 रुपये प्रति क्विंटल पर बुक कर रहे हैं। आने वाले दिनों में अरहर के भाव स्थिर से हल्के तेज रहने की उम्मीद है। घरेलू स्तर पर कम आवक बड़ी गिरावट को रोक रही हैं। कृषि मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक इस बार खरीफ सीजन में अरहर की बुआई 45.81 लाख हेक्टेयर तक ही हो पाई है, जो पिछले साल से लगभग 1% कम है। साल भर पहले की तुलना में आज की कीमतें करीब 4000 रुपये प्रति क्विंटल नीचे हैं, लेकिन हाल की मजबूती और फॉरवर्ड खरीद दिखा रही है कि बाजार धीरे-धीरे बैलेंस बना रहा है। कुल मिलाकर, अफ्रीकी सस्ते आयात के दबाव के बावजूद घरेलू फसल जोखिम, त्योहारी मांग और कम होती आवक अरहर को फिलहाल सहारा दे रही है। आने वाले सीजन में डिमांड बढ़ने पर अक्टूबर के शुरुआती सप्ताह से कीमतों मे हल्की तेजी आ सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।