अरहर /तुवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट 12 Sep 2025
किसान साथियों और व्यापारी भाइयों अरहर बाजार इस समय पूरी तरह मौसम और आयात पर निर्भर दिखाई दे रहा है। घरेलू मंडियों में दाल मिलों की खरीद फिलहाल सीमित है, क्योंकि मिलर्स केवल उतनी ही अरहर उठा रहे हैं जितनी उनकी तुरंत की जरूरत है, क्योंकि अफ्रीकी देशों से आने वाली अरहर सस्ती पड़ रही है, जिससे लोकल मार्केट में स्टॉक बढ़ाने की कोई जल्दी नहीं है। चेन्नई में लेमन अरहर के भाव शाम के सत्र में 25 रुपये गिरकर 6,125 रुपये प्रति क्विंटल रहे, जबकि दिल्ली में यही अरहर 75 रुपये बढ़कर 6,625 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गई।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
मुंबई में लेमन अरहर हल्की नरमी के साथ 6,125 रुपये प्रति क्विंटल पर बोली गई। देसी अरहर का रुख ज्यादातर स्थिर ही बना रहा, लेकिन आयातित अरहर की कीमतें थोड़ी कमजोर पड़ीं। सूडान से आने वाली अरहर 5,450 से 5,500 रुपये प्रति क्विंटल पर टिक गई, वहीं गजरी अरहर 5,200 रुपये प्रति क्विंटल और मतवारा अरहर 5,050 से 5,100 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बोली गई। सफेद अरहर में जरूर कमजोरी आई और इसके दाम 100 रुपये गिरकर 5,400 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। फिलहाल स्थिति यह है कि बड़ी तेजी की संभावना अभी नहीं दिखाई दे रही, क्योंकि आयातित अरहर बाजार में दबाव बनाए हुए है। हालांकि बड़ी गिरावट की उम्मीद भी नहीं है, क्योंकि खपत का सीजन होने के कारण आने वाले दिनों में अरहर दाल की मांग बढ़ सकती है, और यही चीज बाजार को धीरे-धीरे सहारा देगी। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
