अरहर /तुवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट 11 Sep 2025
किसान साथियों और व्यापारी भाइयों अरहर बाजार में बुधवार को भावों का रुख कमजोर दिखाई दिया। दाल मिलों की खरीद अभी सीमित और जरूरत के हिसाब से हो रही है, जिससे बड़ी तेजी की गुंजाइश नहीं बन पाई है, जबकि खपत का सीजन होने के बावजूद मिलर्स अतिरिक्त स्टॉक नहीं बना रहे हैं क्योंकि अफ्रीकी देशों से आयातित अरहर सस्ती मिल रही है। चेन्नई में लेमन अरहर के भाव 25 रुपये घटकर 6,150 रुपये प्रति क्विंटल रहे, वहीं दिल्ली में यह 50 रुपये कमजोर होकर 6,550 रुपये पर बंद हुए। मुंबई मंडी में भी लेमन अरहर 25 रुपये कमजोर होकर 6,150 रुपये पर रही। देसी अरहर के भाव सोलापुर और कटनी में दबाव में रहे जबकि अन्य अधिकांश मंडियों में स्थिर बने रहे।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
मुंबई में आयातित अरहर के भाव स्थिर रहे, सूडान से आई अरहर 5,500 रुपये प्रति क्विंटल पर टिकी रही। गजरी अरहर 5,200 रुपये और मतवारा अरहर 5,100 रुपये पर स्थिर बोली गई। सफेद अरहर के भाव 5,500 रुपये प्रति क्विंटल पर जमे रहे। मंडी मार्केट मीडिया का मानना हैं कि निकट भविष्य में बड़ी तेजी का माहौल नहीं बनेगा क्योंकि घरेलू मांग धीरे-धीरे ही बढ़ रही है और आयात दबाव में दाम को सीमित कर रहा है। हालांकि खपत बढ़ने वाले मौसम का असर धीरे-धीरे बाजार में दिख सकता है। मानसूनी बारिश का असर भी आने वाले दिनों में कीमतों पर दिखाई देगा। अरहर में फिलहाल दबाव बना हुआ है, लेकिन त्योहार और विवाह शादियों की मांग बढ़ने से निकट भविष्य में हल्की तेजी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
