Movie prime

अरहर /तुवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 06 नवंबर 2025

अरहर /तुवर  दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 06 नवंबर 2025
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों घरेलू दाल बाजार में कल अरहर (तुवर) का माहौल थोड़ा मिला-जुला रहा। दाल मिलों की सीमित खरीद और अलग-अलग मंडियों के अलग-अलग रुझानों के चलते कहीं कीमतें नरम तो कहीं थोड़ी तेजी देखी गई। दिल्ली और चेन्नई कि मंडियों में लेमन अरहर के भाव ₹50 से ₹75 प्रति क्विंटल कमजोर होकर ₹7,000 और ₹6,625 प्रति क्विंटल रह गए, जबकि मुंबई में भी इसी रेंज में हल्की गिरावट दर्ज की गई। इसके उलट, सोलापुर, रायपुर और लातूर जैसे इलाकों में देसी अरहर के भाव लगभग स्थिर रहे।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

वहीं, आयातित अरहर की बात करें तो अफ्रीकी देशों से आने वाली किस्मों में थोड़ी तेजी दिखी सूडान की अरहर ₹5,700 तक, गजरी किस्म ₹5,250 तक, और मतवारा अरहर ₹5,350 तक पहुंच गई।बेमौसमी बारिश ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और पूर्वी यूपी-बिहार में फसलों को नुकसान पहुंचाया है, जिससे आगामी महीनों में अरहर की सप्लाई घटने की आशंका बढ़ी है और कीमतों में सुधार की संभावना बनी हुई है। ब्याह-शादी के सीजन में अरहर दाल की मांग बनी हुई है,जबकि नीचे भावों पर स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमजोर है और बाजार का मूड संभला हुआ दिख रहा है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

चेन्नई बंदरगाह पर नवंबर-दिसंबर शिपमेंट के लिए लेमन अरहर $745 प्रति टन पर स्थिर है, जबकि तंजानिया और मोजाम्बिक की अरहर $565-$630 प्रति टन पर ट्रेड हो रही है। ऑल ओवर देखा जाए तो फिलहाल अरहर की कीमतों में हल्के मंडी का माहौल जरूर है लेकिन विवाह शादियों के खपत के सीजन को देखते हुए नवंबर में कीमतों में तेजी आने की संभावना बनी हुई है। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।