अरहर /तुवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 04 अक्टूबर 2025
किसान साथियों और व्यापारी भाइयों अरहर का घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्केट में अलग-अलग रुझान है। शुक्रवार को घरेलू बाजारों में दाल मिलों की खरीद बढ़ने से लेमन अरहर के भाव में तेजी दर्ज की गई। दिल्ली में देसी मसूर के दाम बढ़े, वहीं आयातित मसूर, चना और मूंग के भाव स्थिर रहे। चेन्नई में लेमन अरहर के भाव डॉलर में बढ़े,और आयातित अरहर के भाव स्थिर रहे।महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश से आयातकों और स्टॉकिस्टों की बिकवाली सीमित रही, मौजूदा भावों में किसी बडी तेजी और मंदी का रुझान नहीं है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
इसके अलावा, त्योहारों और विवाह के सीजन के चलते अगले महीने अरहर की मांग बढ़ने की संभावना है। मोजाम्बिक से 19,929 टन अरहर लेमन का एक जहाज 4 अक्टूबर को मुंबई पोर्ट पर पहुंचने वाला है, वहीं 8,266.50 टन अरहर वाला एक और वेसल 8 अक्टूबर को पहुंचेगा। चेन्नई में लेमन अरहर के भाव शाम के सत्र में 125 रुपये बढ़कर 6,250 रुपये प्रति क्विंटल हो गए, जबकि दिल्ली में 50 रुपये बढ़कर 6,600 रुपये प्रति क्विंटल पहुंचे। मुंबई में भी लेमन अरहर के भाव 125 रुपये बढ़कर 6,250 रुपये प्रति क्विंटल पर रहे। देसी अरहर के दाम अधिकांश उत्पादक मंडियों में स्थिर बने हुए हैं। अफ्रीकी देशों से आयातित अरहर के भाव मुंबई में स्थिर रहे।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
सूडान से आयातित अरहर के दाम 5,450–5,500 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। इस दौरान गजरी अरहर के भाव 5,050–5,100 रुपये, मतवारा अरहर 5,350 रुपये और सफेद अरहर 5,250–5,300 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। अरहर मार्केट में मौजूदा तेजी का असर त्योहार और विवाह सीजन की बढ़ती मांग पर निर्भर करेगा और आने वाले दिनों में यह बाजार को थोड़ा बहुत और भी सहारा दे सकता है। लेकिन सस्ते आयात का असर बाजार को दबा सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
