Movie prime

अरहर /तुवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 03 दिसम्बर 2025

अरहर /तुवर  दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट  - 03 दिसम्बर 2025
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों घरेलू बाजार में कल अरहर की कीमतों में ₹25 की नरमी देखी गई और कुछ मंडियों में भाव स्थिर रहे। घरेलू दाल मिलों की खरीद कमजोर चल रही है, क्योंकि दिसंबर महीने में कर्नाटक, महाराष्ट्र और कई अन्य राज्यों की मंडियों में नई अरहर की आवक तेज़ होने वाली है। खपत सीजन चल रहा है, इसलिए अरहर दाल की मांग बाजार में बनी हुई है, लेकिन दूसरी तरफ स्टॉकिस्ट भी नीचे भाव पर आसानी से माल निकाल नहीं रहे, जिससे बाजार में तेज गिरावट भी नहीं बन रही।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

शाम को बर्मा से आने वाली लेमन अरहर में हल्की नरमी देखने को मिली, जबकि बर्मा की स्थानीय कीमतें स्थिर रहीं। चेन्नई में लेमन अरहर के भाव 25 रुपये कमजोर हुए और दिल्ली में भी शाम के सत्र में दाम 25 रुपये गिरकर 6,875 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गए। मुंबई में लेमन अरहर 25 रुपये फिसलकर 6,425 रुपये पर बंद हुई। आयातित माल की बात करें तो नवाशेवा पर अरुषा की अरहर 585 डॉलर प्रति टन, तंजानिया की मतवारा किस्म 560 डॉलर, जबकि मोज़ाम्बिक की सफेद अरहर 595 डॉलर पर देखी गई। गजरी किस्म 570 डॉलर और अफ्रीकी मूल की अन्य किस्में भी लगभग स्थिर रहीं। जैसे ही नई फसल आती है, दाल मिलर्स कीमतें स्थिर देखने का इंतजार करते हैं और जरूरत के मुताबिक ही खरीद करते हैं।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

मौसम फिलहाल अनुकूल बना हुआ है, इसलिए उत्पादक मंडियों में सूखे और क्वालिटी वाले माल की अच्छी आवक होने की उम्मीद है, जिससे ऊपर की ओर कीमतें भागने की संभावना फिलहाल बहुत कम है, लेकिन विवाह शादियों के सीजन को देखते हुए बड़ी गिरावट भी दिखाई नहीं दे रही। कुल मिलाकर बाजार का सेंटिमेंट यही कह रहा है कि जब तक बाजार में आवक का दबाव रहेगा भारी स्टॉक ना करें। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।