खाद्य तेलों के बाजार में तेजी का माहौल रह सकता है जारी
दोस्तों बीते सप्ताह खाद्य तेल बाजार में पाम ऑयल और सोया ऑयल दोनों में मजबूती का माहौल देखने को मिला, जिसमें ईरान अमेरिका के बीच तनाव ने अहम भूमिका निभाई। कांडला पोर्ट पर पाम ऑयल के दाम इस सप्ताह करीब ₹6-7 प्रति किलो तक बढ़े और तकनीकी रूप से कांडला में ₹1400 का स्तर मजबूत रेजिस्टेंस माना जा रहा है, जबकि नीचे की तरफ ₹1350 सपोर्ट के रूप में देखा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मलेशिया के पाम ऑयल स्टॉक फरवरी में लगभग 4% घटा, जबकि 1 से 10 मार्च के बीच पाम ऑयल का निर्यात लगभग 45% तक बढ़ गया, जिससे बाजार के फंडामेंटल मजबूत बने हुए हैं। मलेशियन डेरिवेटिव एक्सचेंज पर KLC जून कॉन्ट्रैक्ट ने 4500 के स्तर के ऊपर ब्रेकआउट दिया है, और अगर यह स्तर बरकरार रहता है तो कीमतें 4800 से 5000 के दायरे तक जा सकती हैं। भारत में फरवरी में RBD पाम, CPO और CPKO का कुल आयात 3,73,549 टन रहा, जबकि पूरे 2025-26 सीजन में यह बढ़कर 8,47,689 टन तक पहुंच गया। दूसरी तरफ सोया ऑयल का आयात फरवरी में 2,83,737 टन रहा और सीजन में 2,99,046 टन तक पहुंच गया, जिसमें लगभग 7.23% की बढ़ोतरी दर्ज हुई। वहीं सनफ्लावर ऑयल के आयात में भारी गिरावट दिखी और यह घटकर 1,45,308 टन रह गया, जो लगभग 45.49% कम है।
आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)
कुल खाद्य तेल आयात फरवरी में 8,85,561 टन रहा। पाम ऑयल की इंपोर्ट पैरिटी में 4 से 13 मार्च के बीच लैंडिंग कॉस्ट 1296 से 1404 के दायरे में रही, जबकि रेडी कॉस्ट 1290 से 1400 के आसपास रही, जिससे कभी-कभी ₹6 से ₹18 का अंतर देखने को मिला। सोया ऑयल की बात करें तो कांडला पर इसका ट्रेंड भी मजबूत बना हुआ है और ₹1400 रेजिस्टेंस तथा ₹1350 सपोर्ट के स्तर पर बाजार नजर रखे हुए है। अर्जेंटीना का सोया ऑयल FOB अप्रैल भाव करीब 1092 से 1185 डॉलर प्रति टन के दायरे में रहा, जबकि भारत में इंपोर्ट पैरिटी के हिसाब से 4 से 13 मार्च के बीच सोया ऑयल की लैंडिंग कॉस्ट लगभग 1319 से 1387 और रेडी कॉस्ट 1340 से 1395 के बीच रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में CBOT सोयाबीन ऑयल इस सप्ताह लगभग 1.29% बढ़ा, जिसे कच्चे तेल में करीब 8.5% की तेजी से सपोर्ट मिला और शुक्रवार को भी मई कॉन्ट्रैक्ट 0.03% की तेजी पर बंद हुआ। हालांकि अब तेजी की गति कमजोर जरूर हुई है। सबसे बड़ी बात है कि कई जगह पाम ऑयल सोया ऑयल से भी ऊपर ट्रेड कर रहा है। पाम ऑइल में यह तेजी स्टॉक घटने और निर्यात बढ़ने से आयी है। सामान्य परिस्थितियों में इतनी तेजी तर्कसंगत नहीं होती, लेकिन मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की अनिश्चित स्थिति के कारण कच्चे तेल और खाद्य तेल दोनों में ट्रेंड ऊपर बना हुआ है और इसके जारी रहने की उम्मीद है। लेकिन सावधानी यह रखनी होगी कि आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) बन सकता है। इसलिए व्यापार अपने विवेक से करें। खाद्य तेलों की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
