Movie prime

गेहूं बाजार में सपोर्ट-रेजिस्टेंस की लड़ाई

गेहूं बाजार में सपोर्ट-रेजिस्टेंस की लड़ाई
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
दोस्तों पिछले हफ्ते गेहूं बाजार MSP से नीचे जाने के बाद पिछले दो-तीन दिनों में संभलता हुआ दिखाई दिया और करीब ₹50 प्रति क्विंटल तक सुधार देखा गया। पिछले साल कीमतें ऊपरी स्तर पर ₹3300 प्रति क्विंटल तक पहुंच गई थीं, लेकिन इस सीजन में बढ़ी सप्लाई के कारण बाजार 2600 से नीचे फिसल गया था, जहां से मांग निकलने पर दिल्ली बाजार मंगलवार को ₹2630 पर पहुंच गया, लेकिन आज फिर बाजार ₹10 टूट कर ₹2620 पर ओपन हुआ, जबकि सरकार का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2585 प्रति क्विंटल तय किया गया है, इसलिए बाजार में यह स्तर मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है। वहीं नरेला में कल गेहूं का भाव 2500, नजफगढ़ में 2400, जबकि कोलकाता जैसे पूर्वी बाजारों में बेहतर आपूर्ति के कारण कीमतों में करीब ₹20 से ₹30 प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई और भाव ₹2600 के आसपास रहे। आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)
उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं ₹2450 से ₹2550, गुजरात में ₹2200 से ₹2300 और बेंगलुरु में भाव ₹2700 प्रति क्विंटल रहा, जबकि निर्यात केंद्र कांडला बंदरगाह पर मार्च डिलीवरी का भाव करीब ₹2300 प्रति क्विंटल बताया गया। देश में इस बार गेहूं का उत्पादन लगभग 1190 लाख मीट्रिक टन रहने का अनुमान है, जो पिछले साल के 1153 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा माना जा रहा है। सरकार के पास भी इस समय करीब 299.7 लाख मीट्रिक टन गेहूं का स्टॉक मौजूद बताया जा रहा है, जबकि पिछले साल सरकारी खरीद करीब 266 लाख मीट्रिक टन रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाल के दिनों में गेहूं की कीमतों में कुछ मजबूती आई है, क्योंकि यूरोप में फसल की स्थिति को लेकर चिंता बनी हुई है और ब्लैक सी क्षेत्र में आपूर्ति बाधित होने की खबरें सामने आ रही हैं। इसके बावजूद भारत से निर्यात गतिविधियां अभी तेज नहीं हो पाई हैं और घरेलू बाजार की दिशा काफी हद तक बांग्लादेश को होने वाले निर्यात पर निर्भर मानी जा रही है। फिलहाल बाजार में बड़ी गिरावट की संभावना आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) और तेज होने पर बाजार में सप्लाई का दबाव बना रहेगा। व्यापार अपने विवेक से करें। गेहूं की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।