काबुली चना में मजबूत फंडामेंटल, खाड़ी संकट तय करेगा अगली चाल
दोस्तों काबुली चना बाजार इस समय कई अलग-अलग फैक्टरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा है। मंडियों में फिलहाल कुछ स्टॉक मौजूद होने के कारण निचले भावों पर लोकल और चालानी मांग बहुत मजबूत नहीं दिख रही, फिर भी बिखरा हुआ व्यापार बाजार को सहारा दे रहा है और इंदौर मंडी में भाव लगभग 8500 के आसपास बने हुए हैं। इस साल काबुली चने का उत्पादन करीब 18–20 लाख टन बताया जा रहा है, जबकि पिछले साल उत्पादन 31 लाख टन था, यानी करीब 35–40% की गिरावट दिख रही है। अगर कुल उपलब्धता देखें तो नया-पुराना मिलाकर बाजार में लगभग 26 लाख टन माल रहने का अनुमान है, जो पिछले साल के 36 लाख टन के मुकाबले करीब 10 लाख टन कम है। कई क्षेत्रों में केवल 60% फसल ही सही तरीके से तैयार हो पाई, जिससे मंडियों में आवक भी अपेक्षाकृत कमजोर बनी हुई है। भारत में मध्य प्रदेश काबुली चना का सबसे बड़ा उत्पादक है और यहां से निकलने वाले 7–8 मिमी और 8–9 मिमी साइज के दानों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अच्छी मांग रहती है। पिछले कुछ वर्षों में भारत से खाड़ी देशों को काबुली चना निर्यात काफी बढ़ा है और पिछले दो साल में तो एक्सपोर्ट लगभग दोगुना हो गया था
आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)
, जिसमें ईरान, अरब देश और तुर्किए प्रमुख खरीदार रहे हैं। रमजान के समय ईरान में काबुली चने की खपत बढ़ने से वहां से मांग मजबूत रहती है और भारत हर साल करीब ₹241 करोड़ का काबुली चना ईरान को निर्यात करता है। लेकिन इस समय खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते युद्ध तनाव और शिपिंग-लॉजिस्टिक्स की अनिश्चितता के कारण निर्यात की गति अस्थायी रूप से धीमी पड़ सकती है। इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में काबुली चना के भाव अभी भी मजबूत बने हुए हैं और इजिप्ट में स्टॉक कम होने की खबरें भी सामने आ रही हैं, इसलिए अचानक मांग बढ़ भी सकती है। फिलहाल ₹57–58 प्रति किलो का स्तर मजबूत सपोर्ट दिख रहा है और यहां से गिरावट की गुंजाइश कम दिखाई देती है और इन भावों पर लंबी अवधि के लिए खरीदारी फायदेमंद हो सकती हैं। ऑल ओवर देखा जाए तो आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) संभावित निर्यात मांग जैसे फैक्टर काबुली चना बाजार को आगे चलकर सहारा दे सकते हैं, लेकिन खाड़ी क्षेत्र में बढ़ रहा तनाव बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें। काबुली चने की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
