ग्वार बाजार में ठहराव, आगे डिमांड तय करेगी चाल
दोस्तों गुरुवार को ग्वार बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिला, जहां अलग-अलग मंडियों में कीमतों में थोड़ा ऊपर-नीचे जरूर हुआ, लेकिन बड़े स्तर पर बाजार संतुलित ही नजर आया। राजस्थान में कुछ मंडियों में मजबूती देखने को मिली तो कुछ जगहों पर हल्की कमजोरी भी रही। अलवर और भरतपुर में ग्वार के भाव ₹60 बढ़कर 5250, श्रीगंगानगर में ₹114 बढकर 5200, नागौर मंडी में ₹60 टूट कर 4950, जबकि बाड़मेर में भाव लगभग ₹35 प्रति क्विंटल और लूणकरनसर में करीब ₹25 प्रति क्विंटल तक नीचे आए। गुजरात की मंडियों में बाजार अपेक्षाकृत शांत रहा, जहां गोंडल और राजकोट में ₹21 की मजबूती के साथ भाव 5271, जबकि डीसा और कड़ी मंडियों में लगभग ₹50 की गिरावट के साथ 5200 प्रति क्विंटल रहे। हरियाणा की मंडियों में बाजार लगभग स्थिर रहा, जहां आदमपुर मंडी में ₹15 बढ़कर ₹5160 पर पहुंचे, जबकि हिसार, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और सिरसा मंडियों में भाव लगभग पहले जैसे ही बने रहे।
आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)
मध्य प्रदेश के नीमच और मल्हारगढ़ बाजारों में हल्की कमजोरी देखने को मिली, जहां कीमतों में करीब ₹20 प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। वायदा बाजार की बात करें तो NCDEX पर ग्वारसीड के मार्च 2026 कॉन्ट्रैक्ट का भाव ₹10 बढ़कर ₹5,446 प्रति क्विंटल पर बंद हुआ, जबकि अप्रैल 2026 कॉन्ट्रैक्ट ₹8 की बढ़त के साथ ₹5,495 प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। मार्च कॉन्ट्रैक्ट में ओपन इंटरेस्ट 2,620 लॉट घटा, जिससे एक्सपायरी से पहले कुछ लॉन्ग पोजीशन निकलने का संकेत मिला, वहीं अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट में 2,545 लॉट की नई भागीदारी देखने को मिली। ग्वार गम वायदा में भी हल्की मजबूती रही, जहां मार्च कॉन्ट्रैक्ट ₹2 बढ़कर ₹10,002 प्रति क्विंटल और अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ₹19 बढ़कर ₹10,134 प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। मार्च ग्वार गम कॉन्ट्रैक्ट में ओपन इंटरेस्ट 1,570 लॉट घटा, जबकि अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट में लगभग 1,700 लॉट का नया निर्माण दर्ज किया गया। ऑल ओवर देखा जाए तो इस समय ग्वार कॉम्प्लेक्स में मांग और सप्लाई लगभग संतुलित बनी हुई है, औद्योगिक उपयोग और निर्यात पूछताछ से बाजार को सहारा मिल रहा है और यदि निर्यात मांग बढ़ती है तो बाजार में 200- ₹300 की तेजी और भी बन सकती है, लेकिन तब तक निकट भविष्य आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) नजर आ सकते हैं। व्यापार अपने विवेक से करें। ग्वार की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
