Movie prime

नई फसल से पहले गेहूं में स्थिरता जाने आगे की दिशा

mandibhavtoday
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
दोस्तो घरेलू गेहूं बाजार में नीचे की ओर बड़ी गुंजाइश दिखाई नहीं दे रही है, क्योंकि हाल के दिनों में जैसे ही भाव थोड़ा कमजोर हुए, रोलर फ्लोर मिलों और आटा चक्कियों की खरीद अचानक बढ़ गई, जिससे चार पांच दिन के भीतर ही बाजार में करीब ₹50–60 प्रति क्विंटल की रिकवरी देखने को मिली और दिल्ली में शाम को गेहूं का भाव ₹2635 पर पहुंच गया। हालांकि आज बाजार 20 रुपये की नरमी के साथ खुले हैं। अन्य मंडियों की बात करें तो अलीपुर में 2625, दाहोद 2340, नागपुर में 2700, जबलपुर में 2450, इंदौर में 2800 और उज्जैन में ₹2500 प्रति क्विंटल रहे। नई रबी फसल का असर भी धीरे-धीरे दिखने लगा है और मध्य प्रदेश की कुछ मंडियों में नई फसल की छिटपुट आवक शुरू हो चुकी है, लेकिन उत्तर भारत के राज्यों में अभी कटाई और आवक शुरू होने में थोड़ा समय है, इसलिए निकट अवधि में बाजार पर भारी दबाव बनता नजर नहीं आ रहा। कल सरकार ने OMSS के तहत बिकवाली की लेकिन खऱीद ना के बराबर हुई। सरकार ने रबी मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए अपनी खरीद रणनीति तय कर ली है और इस बार करीब 303 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि 
आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)
पिछले सीजन में शुरुआत में 312 लाख टन का लक्ष्य तय किया गया था जिसे बाद में बढ़ाकर 332 लाख टन कर दिया गया था, लेकिन अंततः सरकारी एजेंसियां केवल 301 लाख टन गेहूं ही खरीद पाई थीं। वहीं कुछ राज्यों ने किसानों को आकर्षित करने के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन भी घोषित किए हैं। राजस्थान में MSP ₹2585 प्रति क्विंटल के ऊपर ₹150 बोनस जोड़कर किसानों को लगभग ₹2735 प्रति क्विंटल का भुगतान किया जाएगा और यहां 16 मार्च से 30 जून 2026 तक सरकारी खरीद चलेगी। वैश्विक स्तर पर देखें तो यूएसडीए की मार्च 2026 WASDE रिपोर्ट के मुताबिक 2025-26 सीजन में दुनिया में गेहूं की रिकॉर्ड खपत 824.8 मिलियन टन रहने का अनुमान है। निर्यात के मोर्चे पर अर्जेंटीना लगभग 19.5 मिलियन टन निर्यात के अनुमान के साथ सबसे प्रतिस्पर्धी आपूर्तिकर्ता बनकर उभर रहा है। अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार में भी हाल में कुछ नरमी देखी गई और CBOT गेहूं करीब 590–600 सेंट प्रति बुशल के आसपास दिख रहा है। वहीं भारत में उत्पादन काफी मजबूत है और कृषि मंत्रालय के दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार इस साल देश में गेहूं की पैदावार रिकॉर्ड 120.21 मिलियन टन तक पहुंच सकती है, जो आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) ज्यादा है। साथ ही 1 अप्रैल 2026 तक FCI के पास लगभग 18.2 मिलियन टन गेहूं का स्टॉक रहने का अनुमान है, जिससे घरेलू जरूरतों की पूर्ति आराम से हो सकेगी। सरकार ने गेहूं निर्यात की अनुमति जरूर दे दी है लेकिन घरेलू कीमतों को काबू में रखने के लिए ट्रेडर्स और मिलर्स पर स्टॉक लिमिट 31 मार्च 2026 तक लागू रखी गई है। ऑल ओवर देखा जाए तो आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) गिरावट कम ही दिखाई दे रही है। व्यापार अपने विवेक से करें। गेहूं की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।