एक महीने में 450 रुपये तेज हुई सोयाबीन अब आगे क्या
साथियों सोयाबीन के बाजार को लेकर हमारा अनुमान बिल्कुल सटीक साबित हुआ और पिछले सप्ताह सोयाबीन के बाजार में 150 रुपए की तेजी के साथ बाजार बंद हुए। कीर्ति प्लांट हिंगोली पर सोयाबीन के भाव में 4900 के स्तर को छू लिया है। पिछले एक महीने में सोयाबीन की कीमतों में लगभग ₹450 की तेजी आई है। 13 अक्टूबर 2025 को कीर्ति प्लांट पर सोयाबीन का रेट 4450 पर चल रहा था जहां पर मंडी मार्केट मीडिया ने खरीद करने की सलाह दी थी। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में सरकारी खरीद की शुरुआत और भावांतर योजना के लागू होने से किसानों को राहत मिली है। सोयाबीन बाजार ने अभी तक केवल रिकवरी ही दिखाई है कोई बहुत बड़ी तेजी इसे नहीं कह सकते क्योंकि सोयाबीन के भाव अभी भी सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) ₹5328 प्रति क्विंटल से नीचे ही बने हुए हैं।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
विदेशी बाजारों के आंकड़ों को देखें तो ब्राजील में सोयाबीन उत्पादन का अनुमान 1785 लाख टन लगाया गया है, जो वैश्विक बाजार में आपूर्ति मजबूत रहने का संकेत है। वहीं, अमेरिका और चीन के बीच हुए नए व्यापारिक करार से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोयामील और सोया तेल वायदा में कुछ मजबूती दिखी, लेकिन बांग्लादेश में भारत के सोयामील निर्यात पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है क्योंकि बांग्लादेश ने अमेरिकी आपूर्ति की ओर झुकाव दिखाया है। घरेलू स्तर पर सोयाबीन की आवक बढ़ी, जो सप्ताह के दौरान औसतन 7–8 लाख बोरी प्रतिदिन रही। सोया तेल की बात करें तो मुंबई में 1255 और कांडला पर 1230 रुपए प्रति 10 किलो के रहे। सोया डीओसी की मजबूत घरेलू मांग के साथ-साथ निर्यात मांग भी बढी है जिसके चलते धनराज लातूर प्लांट पर भाव 36000 रुपए प्रति टन तक पहुंच गए।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
गुजरात में 9 नवम्बर से सरकारी खरीद शुरू हो गई है और महाराष्ट्र में 15 नवम्बर से शुरू होने की संभावना है। अक्टूबर महीने में सोया तेल का आयात 17% घटकर 4.17 लाख हुआ है। सोयाबीन बाजार इस समय स्थिर से मजबूत स्थिति में है। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि जो पहले से कम भावों पर खरीदी कर चुके हैं वे होल्ड पोजीशन बनाए रखें, क्योंकि सोया बाजार में फिलहाल मंदी के कोई संकेत नहीं हैं और अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार से भी सपोर्ट मिला तो आने वाले हफ्तों में भाव 5000 रुपए के ऊपर टिक सकते हैं। जो साथी ₹100-200 का रिस्क नहीं लेना चाहते हुए मुनाफा वसूली की रणनीति भी अपना सकते हैं। व्यापार अपने विवेक से करें। सोयाबीन की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
