Movie prime

सोयाबीन में फिर से उछाल सम्भव - रिपोर्ट

MANDIBHAVTODAY
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
सोयाबीन बाजार को लेकर हमारी पिछली रिपोर्ट बिल्कुल सही साबित हुई है और बाजार का प्रदर्शन भी ठीक हमारे अनुमानों के अनुसार ही देखने को मिला। हमने अपनी पिछली रिपोर्ट में बताया था कि अगर भाव ₹6000 पर जाता है तो माल निकाल देना चाहिए। बीते हफ्ते में सोयाबीन बाजार कुल मिलाकर न्यूट्रल से हल्का मजबूत जरूर रहा, लेकिन भाव जियोपॉलिटिकल खबरों और ग्लोबल सप्लाई के दबाव के बीच सीमित दायरे में घूमते रहे और शनिवार को कीर्ति प्लांट पर भाव ₹5850 पर स्थितता के साथ बंद हुए और इस हफ्ते भी ₹6000 के स्तर को नहीं छु पाया। मंडियों में भी पिछले सप्ताह ₹100-₹150 की गिरावट दर्ज की गई जबकि कई मंडियों में भाव स्थिर भी देखे गए, जिसका मुख्य कारण कमजोर सोयामील (DOC) डिमांड और ग्लोबल प्रेशर रहा। सोयाबीन की आवक भी इस सप्ताह 1.80 लाख से घट कर 1.15 लाख बोरी पर पहुंच गई। मिडिल ईस्ट में युद्ध विराम की खबरों के बाद सोया DOC में इंटरनेशनल मार्केट में हल्की तेजी जरूर आई, जिसका असर घरेलू भावों पर भी दिखाई दिया और सप्ताह में ₹1500 बढ़कर शनिवार को ₹43500 टन प्रति क्विंटल पर पहुंच गए, लेकिन डिमांड अभी भी धीमी बनी हुई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल कॉम्प्लेक्स (DOC आदि) का टोटल करीब 3,10,139 टन के मुकाबले पिछले साल 2,32,589 टन रहा था, जिसमें सालाना आधार पर दबाव दिखता है, वहीं कुछ सेगमेंट में -23% तक गिरावट भी दर्ज हुई। ICE DOC के आंकड़े भी कमजोरी दिखाते हैं जहां करीब -32% YOY गिरावट नजर आई।

  *Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें*
सोया तेल की बात करें तो कांडला पोर्ट पर दाम में इस हफ्ते ₹3–4/kg की गिरावट आई और यह शनिवार को ₹1535 और मुंबई में ₹1560 पर टिका रहा और अब इसमें फिर से तेजी की संभावना बन रही है। घरेलू स्तर पर सबसे बड़ा फैक्टर NAFED की एंट्री है, जिसने महाराष्ट्र में करीब 5.37 लाख टन सोयाबीन की नीलामी शुरू कर दी है, जिससे सप्लाई साइड काफी मजबूत हो गई है। सोया तेल और सोयामील की मांग अभी भी सुस्त बनी हुई है, जिसके कारण प्लांट्स ऊंचे दाम पर खरीदारी करने से बच रहे हैं। ब्राजील और अर्जेंटीना में अच्छी फसल और नियमित शिपमेंट से ग्लोबल सप्लाई मजबूत बनी हुई है, जो भारतीय बाजार को ऊपर जाने से रोक रही है। स्टॉक की स्थिति देखें तो प्रोसेसर, स्टॉकिस्ट और किसानों के पास कुल मिलाकर पर्याप्त माल मौजूद है, जिससे बाजार में किसी तरह की घबराहट वाली खरीदारी नहीं दिख रही। ऑल ओवर देखा जाए तो बाजार का टोन अभी न्यूट्रल है, लेकिन अमेरिका ईरान के बीच वार्ता असफल रहने के बाद बाजार में फिर से तेजी की संभावना दिखने लगी है, क्योंकि तनाव फिर से पढ़ने की संभावनाएं तेज हो गई हैं और ऐसे में क्रूड ऑयल की कीमत बढ़ने पर बाजार में तेजी आनी लाजमी है और यदि बाजार ऊपर जाता है तो ₹6000-₹6100 पर माल को निकालना और यदि मुनाफा वसूली से बाजार टूटता है तो ₹5500-₹5600 पर खरीदारी का मौका दिखाई दे रहा है। व्यापार अपने विवेकसे करें। मात्र 999 में 1 साल की सोयाबीन की रेगुलर अपडेट और रिपोर्ट के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।