Movie prime

सोयाबीन के बाजार आज तेज खुलेंगे या मंदे | जाने सोयाबीन की इस तेजी मंदी रिपोर्ट में

सोयाबीन के बाजार आज तेज खुलेंगे या मंदे | जाने सोयाबीन की इस तेजी मंदी रिपोर्ट में
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियो और व्यापारी भाइयों तेल तिलहन के बाजार में अब दो तरह के रूझान चलने लगे हैं। एक तरफ सरसों का बाजार नयी सरसों की आवक को नजर अंदाज करता हुआ तेज हो रहा है वहीँ सोयाबीन के भाव में किसी किस्म की कोई तेजी नहीं बन रही है। सोयाबीन के बाजार को देखें तो घरेलू बाजार में ड्यूटी बढ़ाने की चर्चाओं का भी बाजार कोई खास सहारा मिलता नहीं दिख रहा है। बाजार घरेलू फंडामेंटल पर ना चल के विदेशी बाजारों से ज्यादा प्रभावित होता दिख रहा है। आज की रिपोर्ट में हम विदेशी बाजारों के साथ साथ घरेलू बाजार की बात करेंगे और आपको यह बताने की कोशिश करेंगे की सोयाबीन को लेकर देश-विदेश में क्या-क्या रुझान बना हुआ है।

ब्राजील मेक्सिको कनाडा से अपडेट
ब्राज़ील में सोयाबीन की कटाई तेज होने से सीबीओटी सोया कॉम्प्लेक्स में करेक्शन देखने को मिल रहा है। इसके अलावा, मेक्सिको और कनाडा पर अमेरिकी टैरिफ की चिंता भी बाजार पर दबाव बना रही है। निवेशकों को डर है कि मार्च से शुरू होने वाले अमेरिकी टैरिफ के कारण टैरिफ वॉर छिड़ सकता है, जिससे बाजार में में हलचल बढ़ सकती है। इसलिए इस फैक्टर को ध्यान में रखना चाहिए।

अर्जेंटीना में तिलहन संघ की हड़ताल की धमकी
अर्जेंटीना तिलहन संघ ने वेतन विवाद के चलते हड़ताल की धमकी दी है, जिससे सोया तेल और सोयामील की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इससे ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता बढ़ने की संभावना है।

चीन और मलेशिया के बाजारों में कमजोरी
▪️ चीन के डीसीई में कमजोरी के चलते केएलसी (मलेशिया) 100 अंक नीचे खुला।
▪️ ऊँचे स्तर पर पाम तेल की कमजोर मांग के कारण केएलसी पर दबाव बना हुआ है।
▪️ केएलसी (मई) अब 4450-4500 के अपने समर्थन स्तर के करीब पहुंच गया है, अगर यह टूटता है तो आगे और गिरावट आ सकती है। आखिरी समाचार मिलने तक मलेशिया में पाम तेल वायदा रिंगिट की गिरावट के साथ 4528 पर कारोबार कर रहा है।

भारतीय बाजार में क्या है माहौल
▪️ भारत में आयात शुल्क वृद्धि की अफवाहों ने पाम, सोया और अन्य खाद्य तेलों की कीमतों को मजबूत बनाए रखा है। हालांकि सोयाबीन की भाव में कोई बड़ी मजबूती नहीं दिख रही है।
▪️ पाम तेल और सोया तेल की कम आपूर्ति से सरसों तेल निचले स्तर से 10-12 रुपये प्रति किलो तक महंगा हो गया है।
▪️ अर्जेंटीना में सोया तेल की आपूर्ति टाइट हो गई है और जहाजों की देरी के कारण वैश्विक बाजार में आपूर्ति दबाव बना हुआ है।
▪️ अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के चलते खाद्य तेल की कीमतों में हल्की गिरावट के साथ आज बाजार खुलने की संभावना है।

बाजार की अपडेट
 महाराष्ट्र के सोया प्लांट में गिरावट  
महाराष्ट्र के सोया प्लांटों में हल्की मंदी देखी गई। नांदेड प्लांट में सिद्धरामेश्वर ₹ 4250 (₹ 25 मंदी) और साईस्मरण ₹ 4240 (₹ 20 मंदी) पर रहा। जालना प्लांट में गौरी, भक्ति और सिद्धार्थ एग्रो ₹ 4160 (₹ 20 मंदी) पर बंद हुए। सांगली प्लांट में पलूस और राजाराम ₹ 4325 (₹ 25 मंदी) पर कारोबार हुआ। अकोला प्लांट में दयाल ₹ 4150 और अंबिका ₹ 4100 स्थिर रहे। नागपुर प्लांट में स्नेहा ₹ 4300 (₹ 10 मंदी) और सुगुना ₹ 4190 पर रहा।  

 मंडी भाव में उतार-चढ़ाव  
मध्य प्रदेश की मंडियों में भी दबाव रहा। खरगोन ₹ 3900, विदिशा ₹ 4000, सीहोर ₹ 4077, टिमरनी और छिंदवाड़ा ₹ 3845, शाजापुर ₹ 4001, बदनावर ₹ 4010, बड़नगर ₹ 4081 और शुजालपुर ₹ 4080 पर कारोबार हुआ। दाहोद मंडी में ₹ 4125/4150, जबकि गोयल कोटा प्लांट में ₹ 4100 (₹ 50 मंदी) दर्ज किया गया।  
 
कीर्ति प्लांट्स के भाव  
कीर्ति प्लांट सोलापुर, कुशनूर और हिंगोली ₹ 4310, लातूर ₹ 4280 पर बंद हुए। कुल मिलाकर कल बाजार में हल्की गिरावट का माहौल दिखा, आज आगे भी मंदी का दबाव बना रह सकता है।

क्या आगे राहत मिलेगी?
फिलहाल, अमेरिकी टैरिफ, अर्जेंटीना की आपूर्ति समस्याएं और ब्राजील में बढ़ती कटाई बाजार को प्रभावित कर रही हैं। अगर हड़ताल लंबी चलती है या भारत में आयात शुल्क बढ़ता है, तो तेलों की कीमतों में उछाल आ सकता है। लेकिन अगर वैश्विक बाजार में गिरावट जारी रहती है, तो भारतीय बाजार में भी कुछ दबाव देखने को मिल सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें।

👉 चावल के लाइव भाव देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।