Movie prime

कीर्ति प्लांट पर 4900 के पार सोयाबीन अब आगे क्या

कीर्ति प्लांट पर 4900 के पार सोयाबीन अब आगे क्या
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों सोयाबीन के बाजार को लेकर हमारा अनुमान बिल्कुल सटीक साबित हुआ और और सोमवार को बाजार खुलते ही सोयाबीन के भाव ने 4900 के स्तर को पार कर लिया। कीर्ति प्लांट हिंगोली पर सोयाबीन का भाव में 4911 के स्तर को छू लिया। लेकिन शाम को आई मुनाफावसूली के कारण बाजार 4890 के स्तर पर बंद हुए। मंडी मार्केट मीडिया ने बाजारों में ठीक इसी तरह का रुझान रहने की बात कही थी। अन्य प्लांटों पर भी सोयाबीन 50-100 रुपये तेज हुई है। मंडियों में इस समय बढ़िया सोयाबीन के रेट 4500-4600 के चल रहे हैं मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में सरकारी खरीद की शुरुआत और भावांतर योजना के लागू होने से किसानों को राहत मिली है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

विदेशी बाजारों की बात करें तो कल अमेरिकी बाजारों में सोयाबीन सोया तेल और सोया DOC के भाव 1.8% तक तेज हुए हैं। अमेरिका में सोयाबीन की कटाई 96% तक पूरी हो चुकी है और अब और दबाव बनने की उम्मीद कम है। विदेशों में आई तेजी का घरेलू बाजार में सकारात्मक असर रहने की उम्मीद है। अमेरिका और चीन के बीच हुए नए व्यापारिक करार से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोयामील और सोया तेल वायदा में मजबूती दिख रही है। घरेलू स्तर पर सोयाबीन की आवक बढ़ी है कल बाजारों में लगभग 9 लाख बोरी सोयाबीन की आवक रही। हालांकि अभी तक की टोटल आवक कमजोर ही रही है। एक तरफ सोयाबीन की बुवाई 5-6% तक घटी है वहीं तैयार फसल को भी मौसम ने नुकसान पहुंचाया है ।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

अब उत्पादन में पोल रहने की संभावना बढ़ गई है । सोया तेल की बात करें तो 5 रू की तेजी के बाद मुंबई में 1260 और कांडला पर 1235 रुपए प्रति 10 किलो के रेट रहे। सोया डीओसी की मजबूत घरेलू मांग के साथ-साथ निर्यात मांग भी बढी है जिसके चलते धनराज लातूर प्लांट पर भाव 500 बढ़कर अब 36500 रुपए प्रति टन तक पहुंच गए। गुजरात में 9 नवम्बर से सरकारी खरीद शुरू हो गई है और महाराष्ट्र में 15 नवम्बर से शुरू हो रही है। अक्टूबर महीने में सोया तेल का आयात 17% घटकर 4.17 लाख हुआ है। सोयाबीन बाजार इस समय स्थिर से मजबूत स्थिति में है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि जो पहले से कम भावों पर खरीदी कर चुके हैं वे होल्ड पोजीशन बनाए रखें, क्योंकि सोया बाजार में फिलहाल मंदी के कोई संकेत नहीं हैं और अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार से इसी तरह सपोर्ट मिलता रहा तो आने वाले हफ्तों में भाव 5000 रुपए के ऊपर टिक सकते हैं। हम अपनी कल की सलाह पर ही बने हुए हैं इसलिए जो साथी ₹100-200 का रिस्क नहीं लेना चाहते वे इस स्तरों मुनाफा वसूली की रणनीति भी अपना सकते हैं। व्यापार अपने विवेक से करें। सोयाबीन की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।