गेहूं में हल्की गिरावट, बड़ा ब्रेक अभी बाकी?
साथियों घरेलू गेहूं बाजार में हमने फरवरी महीने में अनुमान बताया था कि नई फसल कि आवक बाजार में आने पर बाजार कमजोर हो जाएगा और ठीक वही स्थिति इस समय गेहूं बाजार में दिखाई दे रही है। इस समय नई फसल की बढ़ती आवक ने बाजार पर हल्का दबाव बना दिया है, लेकिन वहीं पुरानी फसल की सीमित उपलब्धता कुछ जगहों पर भाव को सहारा भी दे रही है। गुजरात की मंडियों में आवक 15,000 से 25,000 बोरी तक पहुंच चुकी है, जिससे वहां के भाव ₹2,150 से ₹2,250 प्रति क्विंटल के बीच बने हुए हैं, जबकि कांडला डिलीवरी भाव ₹2,325 प्रति क्विंटल पर स्थिर हैं। उत्तर भारत की बात करें तो राजस्थान में बढ़ती आवक के चलते ₹50–₹75 प्रति क्विंटल तक गिरावट का दबाव बन रहा है, जबकि मंगलवार को दिल्ली में भाव ₹10 टूटकर ₹2610, नरेला में ₹2490 और नजफगढ़ में ₹2425 प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश में भी भाव लगभग स्थिर रहते हुए ₹2,510 प्रति क्विंटल पर कारोबार कर रहे हैं और किसान MSP ₹2,585 प्रति क्विंटल से नीचे बेचने से बच रहे हैं, जिससे बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। दक्षिण भारत में बेंगलुरु में भाव ₹2,700 प्रति क्विंटल पर स्थिर हैं, जबकि कोलकाता में ₹25 की तेजी के साथ ₹2,650 प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। बाजार में एक बड़ा फैक्टर बांग्लादेश को निर्यात की अनिश्चितता बना हुआ है, जिससे व्यापारियों की खरीदारी फिलहाल धीमी है। इसके अलावा LPG संकट के कारण औद्योगिक मांग में भी थोड़ी नरमी देखी जा रही है, जिससे बाजार पर असर पड़ रहा है। फिलहाल मंडी भाव और MSP के बीच का अंतर किसानों को बिक्री रोकने के लिए प्रेरित कर रहा है, लेकिन जैसे-जैसे अगले 1–2 हफ्तों में आवक और बढ़ेगी, बाजार पर दबाव और बढ़ सकता है। ऐसे में मंडी मार्केट मीडिया का अनुमान यही है कि निकट अवधि में गेहूं के भाव स्थिर से हल्के कमजोर रह सकते हैं, और आवक के पीक समय तक गिरावट करीब ₹30 से ₹60 प्रति क्विंटल तक सीमित रह सकती है। वहीं अगर निर्यात की अनुमति मिलती है तो खासकर पूर्वी भारत में ₹20–₹40 प्रति क्विंटल तक का सपोर्ट देखने को मिल सकता है, जिससे बाजार की दिशा कुछ हद तक बदल भी सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें। गेहूं की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
