Movie prime

विदेशी रुझानों पर चल रही सरसों, जाने क्या रहेगा आज मार्केट | सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट 29 जून 2022

ताजा मार्केट अपडेट (Mustard Report) किसान साथियो धीरे धीरे सरसों के भाव में अच्छी तेजी का माहौल बनने लगा है। चौतरफा अच्छी खबरें आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज से पंजाब हरियाणा और राजस्थान मे मानसून की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है। अभी तक मानसून ने अच्छी तेजी नहीं पकड़ी है। लेकिन अब
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
विदेशी रुझानों पर चल रही सरसों, जाने क्या रहेगा आज मार्केट | सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट 29 जून 2022

विदेशी रुझानों पर चल रही सरसों, जाने क्या रहेगा आज मार्केट | सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट

किसान साथियो मंगलवार का दिन तेल तिलहन के किसानों के लिए अच्छा रहा। सरसों के भाव में तीन दिन से चल रही तेजी चौथे दिन भी बनी रही। इस रिपोर्ट में सरसों के बाजार में चल रही खबरों का विश्लेषण करेंगे

मोबाइल APP पर भाव देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

ताजा मार्केट अपडेट (Mustard Report)

किसान साथियो धीरे धीरे सरसों के भाव में अच्छी तेजी का माहौल बनने लगा है। चौतरफा अच्छी खबरें आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज से पंजाब हरियाणा और राजस्थान मे मानसून की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है। अभी तक मानसून ने अच्छी तेजी नहीं पकड़ी है। लेकिन अब जल्दी ही माहौल बदलने की उम्मीद लगायी जा रहीं है। गौरतलब है कि बारिश का मौसम सरसों के भाव के तेजी लेकर आता है।

सरसों के मंडी भाव देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

बात भाव की करे तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में आयी तेजी के बाद मंगलवार को लगातार चौथे दिन में घरेलू बाजार में सरसों एवं इसके तेल में तेजी देखने को मिली है। जयपुर में कंडीशन की सरसों के दाम 100 रुपये तेज होकर 7200 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुँच गए थे हालांकि शाम को हल्की मंदी आने के बाद सरसों का भाव 7,150 रुपये प्रति क्विंटल रह गए ।दिल्ली लॉरेंस रोड़ पर सरसों के भाव 6850 रुपये प्रति क्विंटल तक देखने को मिले।

सलोनी प्लान्ट पर भी सरसों के रेट 7600 तक पहुँच गए थे लेकिन शाम को फिर से भाव में 50 रुपये की कटौती कर दी गई। हालांकि अन्य प्लांटों पर भाव में कोई कटौती नहीं हुई

जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें मंगलवार को भी 10-10 रुपये तेज होकर भाव क्रमश 1,443 रुपये और 1,433 रुपये प्रति 10 किलो हो गई। इस दौरान सरसों खल की कीमतें भी 25 रुपये तेज होकर भाव 2,700 से 2,725 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए।

बासमती धान की तेजी मन्दी रिपोर्ट के लिए यहाँ क्लिक करें 

विदेशी बाजार अपडेट

विदेशी बाजार में आयी खाद्य तेलों में तेजी के माहौल को देखते हुए घरेलू बाजार में भी ब्रांडेड कंपनियों ने सरसों के खरीद भाव में बढ़ोतरी की । जानकारों के अनुसार विश्व बाजार में खाद्य तेलों में तेजी के आसार अभी कम है, क्योंकि विश्व स्तर पर मंदी की आशंका अभी भी बनी हुई है, साथ ही इंडोनेशियाई सरकार लगातार पॉम तेल के उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए निरन्तर कदम उठा रही है, क्योंकि इंडोनेशिया में लगातार इवेंट्री बढ़ रही है। मलेशिया में भी आगामी दिनों में पाम तेल का उत्पादन बढ़ने का अनुमान है।

चीन द्वारा कोविड 19 के मामलों में कमी आने और लॉक डाउन में ढील दिए जाने से आयात बढ़ने की संभावना से विश्व बाजार में कच्चे तेल एवं तिलहन की कीमतों में सुधार को बल मिला है। उधर दुनिया के दूसरे सबसे बड़े पॉम तेल उत्पादक मलेशिया में कुछ पाम तेल मिलों ने खाद्य तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद अस्थायी रूप से उत्पादन बंद कर दिया था।
मंगलवार को बुर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (बीएमडी) पर सितंबर महीने के वायदा अनुबंध में तेजी देखने को मिली थी और यह 63 रिगिंट की तेजी आकर भाव 4,985 रिगिट प्रति टन पर रहा । लेकिन आज सुबह 100 रिगिंट की मन्दी दिख रहीं है। गौरतलब है कि सोमवार को पाम तेल वायदा अनुबंध में करीब 5 फीसदी की तेजी आई थी । शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड (सीबीओटी) पर सोयाबीन और सोया तेल की कीमतें आज इलेक्ट्रॉनिक व्यापार में तेज हुई, जबकि मील की कीमतों में मंदा आया।
आज सुबह अमेरिकी बाजारों मे सोयाबीन वायदा हल्की गिरावट के साथ खुला है। इन रुझानों को देखते हुए आज सरसों के भाव के हल्के नर्म या स्थिर रहने के साथ साथ मामूली उतार चढ़ाव रहने की संभावना है।

मंडियों के भाव की अपडेट

जयपुर मंडी में सरसों का भाव ₹ 7100/7125/7200 तेजी 150
दिल्ली मंडी में सरसों का भाव ₹ 6800 से 6850  तेजी 50
गोयल कोटा में सरसों का भाव ₹ 6900
केकड़ी मंडी में सरसों का भाव ₹ 6000/6600
जोधपुर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6400 से ₹7100
सिवानी मंडी में सरसों का भाव ₹ 6200

आदमपुर मंडी सरसो के भाव ₹ 6700
ऐलनाबाद मंडी सरसों के भाव ₹ 6600
सिरसा मंडी सरसों के भाव ₹ 6480
भूना मंडी सरसों के भाव ₹ 6211
बरवाला मंडी सरसों के भाव ₹ 6530

जहांगीराबाद मंडी में सरसों का भाव ₹ 6200
कैथल मंडी में सरसों का भाव ₹ 6400
चाकसू मंडी में सरसों का भाव ₹ 5956 से 6256

कमान मंडी में सरसों का भाव ₹ 6275 से 6980
कोटपुतली मंडी में सरसों का भाव ₹ 6600 से 6800
मेड़ता सिटी में सरसों का भाव ₹ 6326 से 6556
नदबई मंडी में सरसों का भाव ₹ 6123
गंगानगर मंडी में गेहूं सरसों का भाव ₹6500
हनुमानगढ़ मंडी में सरसों का भाव ₹6425
नोहर मंडी में सरसों का भाव ₹6690
श्री विजयनगर मंडी में सरसों का भाव ₹6250

सिरसा मंडी में सरसों का भाव ₹6560
आदमपुर मंडी में सरसों का भाव ₹6700
गोलूवाला मंडी में सरसों का भाव ₹6291
भरतपुर मंडी में सरसों का भाव 6670 तेजी ₹20
खरेली मंडी में सरसों का भाव ₹6800 तेजी 30

सलोनी प्लांट रेट
शमशाबाद/दिगनेर/अलवर/कोटा भाव ₹7600
कोलकाता मंडी में सरसों का भाव ₹7200
कानपुर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6800
आगरा BP  मंडी में सरसों का भाव ₹7450
आगरा शारदा प्लांट में सरसों का भाव 7400

पोरसा मंडी में सरसों का भाव 6425 आवक 500
भरतपुर कामा कुम्हेर निर्भय डीन नगर भाव 6770 तेजी ₹20
खैरथल मंडी सरसों भाव ₹ 6750 तेजी ₹50
श्योपुर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6600 से 6650 आवक 1200
मेड़ता सिटी में सरसों का भाव ₹ 6550 आवक 1200

रायसेन मंडी में सरसों का भाव ₹ 5850 से 3301
बारां मंडी में सरसों का भाव ₹ 6050/6350 आवक 4000
रायसेन मंडी में सरसों का भाव ₹ 5850 से 6300 आवक 700
मुरैना सरसों रेट 
सरसों का भाव ₹ 6450 आवक 1000
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹ 1440
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹ 1420
सरसों खल भाव ₹ 2650
जयपुर मंडी
सरसो भाव ₹ 7075 से 7200
एक्सपेलर भाव ₹ 1432
कच्ची घानी भाव ₹ 1442
खल भाव ₹ 2700 से 2760

सरसों का तेल

टोक भाव ₹ 1435/1440
गंगानगर भाव ₹ 1435
मुरैना भाव ₹ 1440/1450
गंगानगर मंडी भाव ₹ 1435
भरतपुर भाव ₹ 1440
विपुल भाव ₹ 1440
शिवा भाव ₹ 1450

सरसों खल

बीपी प्लांट 

60kg पैकेज भाव ₹ 2800
70kg पैकिंग भाव ₹ 2790
शारदा भाव ₹ 2750
आगरा सलोनी
60kg भाव ₹ 2811
70kg पैकिंग भाव ₹ 2801

बासमती के ताजा भाव के लिए यहाँ क्लिक करें

क्या रहेगा आगे का बाजार ?

खाद्य तेलों का बाजार निरंतर तेजी की ओर बढ़ रहा है। वैश्विक स्तर पर खाद्य तेलों के बाजार में तेजी है, जिसे घरेलु बाजार भी तेज हो रहा है । देश में सोयाबीन की नई फसल की बिजाई पर अभी से संदेह पैदा होने लगा है, क्योंकि मानसून अब तक काफी कमजोर है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के एक बड़े हिस्से में जहां बरसातें 30 से 80 प्रतिशत तक कम दिखाई दी हैं।

विशेष रूप से सोयाबीन उत्पादक जिलों में बरसात का प्रदर्शन काफी कमजोर है। कुछ मौसम विभाग की पूर्व अनुमान के अनुसार मानसून सामान्य रहने वाला था, जिसके चलते कई किसानों ने सोयाबीन की बिजाई कर दी. लेकिन पानी की कमी के कारण अब उन्हें फिर से बुआई करनी पड़ेगी या किसी अन्य फसल की ओर रूख करना पड़ेगा। सरसों की 60 प्रतिशत से अधिक फसल खपत में जा चुकी है और देश में कहीं भी सरसों या सरसों तेल का बड़ा स्टॉक नहीं है। स्टॉक लिमिट के कारण ऐसा हुआ है।
साथियो एक बड़ी बात ये भी है कि इस बार सरसों का स्टॉक व्यापरियों के पास न होकर किसानों के पास है। इसलिए थोड़ी तेजी दिखते है किसानों ने अपनी सरसों का मंडी मे लाना शुरू कर दिया है इसलिए सोमवार और मंगलवार को सरसों की आवक 3 लाख के पार की रही। हालांकि आवक इतनी बड़ी भी नहीं है कि भाव को प्रभावित कर सके। आगे की बात करें तो निकट भविष्य में सरसों के भाव की तेजी मंदी विदेशी बाजारों के रुझान पर निर्भर करेगी लेकिन लंबे समय को देखें तो मानसूनी और त्योहारी सीज़न के दौरान सरसों के भाव में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें

सरसों की आवक (mustard arrival)

भाव में तेजी के चलते पुरे भारत में सरसों की कुल आवक घटकर 3.15 बोरी की रह गयी। हालंकि सामान्य आवक से यह अभी भी कम है। राज्यवार सरसों की आवक इस प्रकार से रही:-

सरसों की कुल राज्यवार आवक
कुल आवक 3.15 लाख बोरी
राजस्थान आवक 1.50 लाख बोरी
मध्य प्रदेश आवक 25000 बोरी
उत्तर प्रदेश आवक 50000 बोरी
गुजरात आवक 10000 बोरी
हरियाणा और पंजाब 35000 बोरी
अन्य आवक 45000
बोरी

अन्य मंडियों  के Sarso rate today ताजा भाव के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें :- लहसून आलू प्याज   के  भाव  के  लिए  यहां  क्लिक करें