Movie prime

दबाव के बाद जीरा बाजार में रिकवरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दोस्तों सोमवार को जीरा बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला, जहां शुरुआत में दबाव बना लेकिन बाद में थोड़ी रिकवरी भी दर्ज की गई। गुजरात की मंडियों में बढ़ती आवक और वायदा बाजार से आई कमजोर खबरों के कारण शुरुआती कारोबार में जीरे के भाव लगभग ₹400 से ₹500 प्रति क्विंटल तक कमजोर बोले गए। हालांकि दिन चढ़ने के साथ वायदा बाजार में हल्की मजबूती आने लगी, जिससे  मार्केट में भी गिरावट कुछ हद तक संभल गई। एनसीडीईएक्स पर जीरा के मार्च वायदा में ₹235 की तेजी और अप्रैल वायदा में ₹210 की बढ़त के साथ बंद होने से बाजार को कुछ सपोर्ट मिला। इसके बावजूद कारोबार का वॉल्यूम ज्यादा मजबूत नहीं रहा क्योंकि मंडियों में खरीदारी कमजोरी रही। गुजरात के साथ-साथ अब राजस्थान की मंडियों में भी नए जीरे की आवक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है, जिससे बाजार पर सप्लाई का दबाव बना हुआ है और इसी वजह से फिलहाल बड़ी तेजी की उम्मीद कम दिखाई दे रही है। बीकानेर में कल जीरे का भाव 19500, जैसलमेर में 20000, गोंडल में 21750 और राजकोट में ₹20250 प्रति क्विंटल रहा। निर्यात कारोबार भी इस समय थोड़ा धीमा चल रहा है, जिससे डिमांड का पक्ष मजबूत नहीं बन पा रहा। तकनीकी चार्ट की बात करें तो पिछले कुछ   *Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें*   दिखाई दी है और 21,300 के स्तर पर मजबूत सपोर्ट बनता नजर आ रहा है, जहां से शॉर्ट कवरिंग का असर भी देखने को मिला। फिलहाल बाजार 22,400 की रेंज में ट्रेड करता दिखाई दे रहा है और शॉर्ट टर्म ट्रेंड साइडवेज से हल्की रिकवरी की ओर इशारा कर रहा है। इंट्राडे ट्रेड में उतार-चढ़ाव बना हुआ है लेकिन नीचे के स्तरों पर खरीदारी का सपोर्ट मिल रहा है। तकनीकी संकेतकों में RSI लगभग 45-50 के आसपास सुधरता दिख रहा है, जो कमजोर स्तरों से मोमेंटम की वापसी का संकेत देता है। हालांकि कीमतें अभी भी 200-Day Moving Average के आसपास बनी हुई हैं, जिससे मीडियम टर्म ट्रेंड पूरी तरह मजबूत नहीं माना जा रहा। फिलहाल 21,300 का मजबूत सपोर्ट माना जा रहे हैं, जबकि ऊपर की तरफ 22,400 प्रमुख रेजिस्टेंस है और इसके बाद 22,800 अगला लक्ष्य माना जा सकता है। ट्रेडर्स के लिए रणनीति यही बताई जा रही है कि 21,600 के आसपास गिरावट पर खरीदारी की जा सकती है, लेकिन 21,300 के नीचे सख्त स्टॉपलॉस रखना जरूरी है। अगर बाजार 22,400 के ऊपर मजबूती से टिकता है, तो आगे तेजी को फॉलो करने का मौका बन सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें। जीरे की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।