Movie prime

रुक सकती है धान और चावल में मंदी - रिपोर्ट

रुक सकती है धान और चावल में मंदी - रिपोर्ट
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जल्दी ही रुकेगी बासमती में मन्दी देखें रिपोर्ट

किसान साथियो बासमती का बाजार फंडामेंटल की बजाय खबरों पर ज्यादा चलता है। इन दिनों यही देखने को मिल रहा है। साठी धान का उत्पादन पिछले साल से दोगुना बताया जा रहा है। जिसके चलते भाव गिरने दहशत से घबराहट पूर्ण बिकवाली सभी तरह के बासमती चावल में बन गई है। यही वज़ह है कि बासमती चावल के भाव औंधे मुंह गिर गए हैं।

दूसरी ओर निर्यातकों के शिपमेंट के नए सौदे नहीं मिल पाए हैं। ईरान के एक लाख टन चावल का ऑर्डर भी अटक गया है। चौतरफा इस तरह की खबरों के कारण  यूपी में साठी धान में प्रेशर के अंदेशे से कारोबारी अपना माल बेचने में लगे हुए हैं । यही कारण है कि पिछले दिनों आयी रिकवरी के बाद पिछले दो दिनों से फिर से बासमती में मंदे का रुख बन गया है।  ताज बासमती सेला चावल जो 6400 रुपए प्रति क्विंटल 2 दिन पहले बिक गया था, अब इसके भाव 6200 रुपए बोले जा रहे हैं। 1718 बासमती प्रजाति का सेला 7500-7600 रुपए प्रति क्विंटल रह गया है। माहौल को देखते हुए कुछ दिन बाजार बढ़ने के आसार नहीं है, लेकिन यहां आकर मंदा रुक जाना चाहिए, क्योंकि राइस मिलों में मिलिंग पड़ता महंगा हो गया है।क्या अमेरिकी बाजार की तेजी के बाद सुधरेंगे भारतीय बाजार | देखें सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट

भले ही साठी धान का उत्पादन दोगुना हो गया हो लेकिन साठी धान की आवक इतनी भी नहीं होती कि बासमती में कोई बड़ी मंदी को लंबे समय तक चला सके। दूसरे उत्तर प्रदेश के साठी धान की क्वालिटी हरियाणा पंजाब के धान के मुकाबले उतनी अच्छी नहीं होती यही कारण है कि आमतौर पर उत्तर प्रदेश का धान हरियाणा पंजाब के बासमती से सस्ता होता है। हम मानते हैं कि साठी धान की आवक के चलते बासमती के पिछले सीज़न में आयी तेजी पर ब्रेक तो लगा है लेकिन कोई बड़ी मंदी देखने को नहीं मिल रही है। 1121 स्टीम का भाव सीज़न के अपने टॉप भाव 9900 से गिरकर 9200-9300 के स्तर को होल्ड कर रहा है। साठी धान की आवक समाप्त होते ही बाजार फिर से संभल सकता है या फिर यह कहा जा सकता है कि यहां से आगे बासमती में कोई बड़ी मंदी नजर नहीं आती। बाजार 200-300 की घट बढ़ के बीच रह सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें।

बासमती चावल के ताजा भाव
Basmati Rice Rate 08 जून  2023
1121 चावल (1121 Basmati Rice Rate)
1121 सेला भाव ₹ 8000/8050 मंदी 0
1121 गोल्डन भाव ₹ 8500 से 8600 मंदी 0
1121 स्टीम भाव ₹ 9200/9300 मंदी 0

1718 चावल (1718 Basmati Rice Rate)
1718 सेला भाव ₹7500/7600 मंदी 0
1718 गोल्डन भाव ₹8000 /8200 मंदी 0
1718 स्टीम भाव ₹ 8700/8800 मंदी 0

1509 चावल (1509 Basmati Rice Rate)
1509 सेला भाव 7000/7050 मंदी 50
1509 गोल्डन सेला भाव ₹ 7500 /7600 मंदी 0
1509 स्टीम भाव ₹ 8800/8900 मंदी 0

1401 चावल (1401 Basmati Rice Rate)
1401 स्टीम भाव ₹ 8900 /9000 मंदी 0

Taj Rice Rate
ताज सेला भाव ₹ 6300 - 6400 मंदी 0

Sugandha Rice Rate
सुगंधा सेला भाव ₹ 6400/6450 मंदी 0
सुगंधा गोल्डन भाव ₹ 6800/6900 मंदी 0
सुगंधा स्टीम भाव ₹ 7400 /7450 मंदी 50

सरबती चावल
सरबती सेला भाव ₹ 5500 से 5550 मंदी 0
सरबती गोल्डन सेला भाव ₹ 5950 मंदी 0
सरबती स्टीम भाव ₹ 6400/6450 मंदी 0

RH10 चावल (RH10 Rice Rate)
RH10 सेला भाव ₹ 5400 से 5450 मंदी 0
RH10 गोल्डन सेला भाव ₹ 5800/5850 मंदी 0
RH10 स्टीम भाव ₹ 6300 /6350 मंदी 50

Pusa Rice Rate
Pusa सेला भाव ₹ 8100/8200 तेजी 50
Pusa गोल्डन भाव ₹ 8700/8800 मंदी 0
Pusa  Raw भाव ₹ 9150/9200 मंदी 0

PR 14 चावल (PR 14 Basmati Rice Rate)
PR 14 सेला भाव ₹ 4200/4250 मंदी 0
PR 14 गोल्डन भाव ₹ 4200/4300 मंदी 0
PR 14 स्टीम भाव ₹ 4150/4200 मंदी 50

सोना मसूरी
स्टीम भाव ₹ 3900-3925 तेजी 0

धान का ताजा भाव

बिलासपुर मंडी
धान आवक 7000 बोरी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3000 से 3100
धान नूरी भाव ₹ 2050 से 2160