ग्वारसीड-ग्वारगम में प्रॉफिट बुकिंग
Mar 11, 2026, 08:41 IST
दोस्तों मंगलवार को ग्वार कॉम्प्लेक्स में सोमवार की तेजी के बाद थोड़ी प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली, जिससे वायदा बाजार हल्का दबाव में रहा जबकि मंडियों में मिलाजुला रुख दिखाई दिया। कल दिल्ली मंडी में ग्वार के भाव ₹50 घटकर ₹5,400, गोंडल और राजकोट में 22 रुपए बढ़कर ₹5270, डीसा में ₹75 बढ़कर ₹5275 रहे। हरियाणा में बाजार का टोन कमजोर रहा, जहां आदमपुर में करीब ₹112 की गिरावट के साथ ₹5100 और ऐलनाबाद में ₹26 की नरमी के साथ भाव ₹4925 प्रति क्विंटल रहे। राजस्थान की कई मंडियों में बाजार लगभग स्थिर रहा, हालांकि अलवर, भरतपुर और नागौर में थोड़ी नरमी देखी गई। वहीं खाजूवाला मंडी में करीब ₹100 की मजबूती और जोधपुर में लगभग ₹66 प्रति क्विंटल की बढ़त दर्ज हुई। एनसीडीईएक्स पर ग्वारसीड का मार्च वायदा लगभग ₹45 घटकर ₹5,456 प्रति क्विंटल पर बंद हुआ और पूरे दिन कीमतें ₹5,440 से ₹5,501 के दायरे में घूमती रहीं। अप्रैल वायदा भी करीब ₹51 कमजोर होकर ₹5,506 प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। ट्रेडिंग वॉल्यूम मध्यम रहा और मार्च कॉन्ट्रैक्ट में लगभग 9,330 लॉट का कारोबार दर्ज हुआ, जबकि ओपन इंटरेस्ट में करीब 3,705 लॉट की गिरावट देखने को मिली, जिससे पता चलता है कि नजदीकी महीने के कॉन्ट्रैक्ट में लॉन्ग पोजीशन की कटौती हुई है।
आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)
ग्वारगम वायदा भी इसी रुख पर चला, जहां मार्च कॉन्ट्रैक्ट करीब ₹111 गिरकर ₹10,031 प्रति क्विंटल और अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट लगभग ₹98 घटकर ₹10,158 प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। मार्च कॉन्ट्रैक्ट में ओपन इंटरेस्ट घटने से पता चलता है कि ट्रेडर्स ने मुनाफावसूली की, जबकि अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट में कुछ नए सौदे जुड़ते दिखे क्योंकि धीरे-धीरे ट्रेडर्स अपनी पोजीशन अगले एक्टिव महीने में रोलओवर कर रहे हैं। कुल मिलाकर हाल की तेजी के बाद अब ग्वार बाजार में थोड़ी कंसोलिडेशन (संतुलन) की स्थिति बनती दिखाई दे रही है, जहां एक तरफ वायदा बाजार में मुनाफावसूली चल रही है तो दूसरी तरफ स्पॉट मंडियों में जगह-जगह अलग रुख देखने को मिल रहा है। ईरान और अमेरिका आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) ग्वार बाजार की आगे की दिशा काफी हद तक ग्वारगम के निर्यात मांग और राजस्थान की मंडियों में आवक के ट्रेंड पर निर्भर मानी जा रही है। व्यापार अपने विवेक से करें। ग्वार की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।