मूंगफली और तेल दोनों में दबाव, बाजार क्यों कमजोर?
Apr 20, 2026, 11:32 IST
इस हफ्ते मूंगफली बाजार में ज्यादातर मंडियों में भाव स्थिर से दबाव में देखे गए, जहां आवक सामान्य बनी रही लेकिन मांग कमजोर पड़ने से कई जगह भाव में गिरावट भी दर्ज हुई। गुजरात और राजस्थान में बाजार स्थिर रहा, शनिवार को राजकोट में मूंगफली का भाव ₹9000 और बीकानेर में ₹7400 प्रति क्विंटल पर स्थिरता दिखी। वहीं सोलापुर में कीमतों पर दबाव दिखा और सप्ताह में ₹300 टूटकर ₹7700 तक आ गया। उत्तर प्रदेश की मंडियों में भी यही ट्रेंड देखने को मिला, जहां महोबा में ₹7400, झांसी में ₹500 टूटकर ₹7300 और मऊरानीपुर में ₹300 टूटकर ₹7200 प्रति क्विंटल रह गया। मूंगफली दाना सेगमेंट में भी कारोबार सुस्त रहा, जिससे कीमतें या तो स्थिर रहीं या ₹100–₹200 प्रति क्विंटल तक गिरावट आई। तेल बाजार में भी कमजोरी साफ दिखी और राजकोट, गोंडल, जूनागढ़ और जामनगर में मूंगफली तेल ₹25 गिरकर ₹1700 प्रति 10 किलो पर आ गया, जबकि राजकोट में 15 किलो टिन का भाव ₹90 घटकर ₹2640 रह गया। वहीं अहमदाबाद में ₹1650 और मुंबई में ₹1700 प्रति 10 किलो पर रहा। ब्रांडेड तेल में कोटा बाजार स्थिर रहा लेकिन जयपुर में फिल्टर्ड तेल के दाम नरम पड़े और मांग सामान्य से कम रही। अगर सप्लाई साइड देखें तो राजकोट में दैनिक आवक 15000 बोरी रही, जबकि झांसी में 3000 से घटकर 800 बोरी और मऊरानीपुर में करीब 650 बोरी की आवक दर्ज हुई, जो बाजार की कमजोर खरीदारी को दिखाती है।
*Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें*
मूंगफली तेल की तुलना में मूंगफली खल का बाजार अपेक्षाकृत स्थिर रहा, जहां चाल्लकेरे में कीमतें ₹43000 प्रति टन पर टिकी रहीं, जबकि कई स्थानों पर “नो सेल” की स्थिति भी रही यानी खरीदार सक्रिय नहीं थे। DOC सेगमेंट में भी सीमित कारोबार देखने को मिला, जहां KHEDUT 45% ₹35000, NATIONAL 45% ₹34000 और RAJESH 50% ₹38000 प्रति टन रहा। खाद्य तेल बाजार में मार्च के दौरान आयात 10% घटकर 11.73 लाख टन रह गया, जिससे घरेलू बाजार को कुछ सपोर्ट मिला, लेकिन साथ ही ऊंचे अंतरराष्ट्रीय दाम और रुपये की कमजोरी ने भी दबाव बनाए रखा। आगे के नजरिये से बाजार में एक अहम फैक्टर कमजोर मानसून की आशंका है, अगर बारिश 92% के आसपास रहती है और एल-नीनो प्रभाव बढ़ता है, तो मूंगफली की फसल के उत्पादन पर असर पड़ सकता है, जिससे आने वाले समय में भाव को सपोर्ट मिल सकता है। ऑल ओवर देखा जाए तो मौजूदा स्थिति को देखते हुए मूंगफली बाजार में रुझान फिलहाल कमजोरी की तरफ ही दिख रहा है, लेकिन लंबी अवधि में बाजार की दिशा मौसम और अगली फसल के उत्पादन पर निर्भर करेगी। व्यापार अपने विवेक से करें। मात्र 999 में 1 साल की मूंगफली की रेगुलर अपडेट और रिपोर्ट के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।