Movie prime

2025 में भी बढ़िया रहेगा आलू का भाव | जाने मंडियों से क्या मिल रहे हैं संकेत

2025 में भी बढ़िया रहेगा आलू का भाव | जाने मंडियों से क्या मिल रहे हैं संकेत
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नमस्कार किसान साथियों कुछ दिनों से आजादपुर मंडी मे आलू के बाजार का माहौल बहुत जबरदस्त बना हुआ है क्योंकि शनिवार को भी मंडी मे आलू के भाव मे 100 रु की तेजी थी | आज भी मंडी आवक है और भाव मे भी तेजी है चलिए आज दिनांक 30 दिसंबर, सोमवार की नई सुबह के साथ एक नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। कल वर्ष 2024 का समापन है 31 दिसंबर को इस साल का अंतिम दिन होगा। नए साल के आगमन पर आप सभी को हमारी ओर से ढेरों शुभकामनाएं। 

आज हम आलू के बाजार में चल रहे मौजूदा हालात, ग्राहकी के रुझान और आजादपुर मंडी की ताजा स्थिति पर चर्चा करेंगे। जानेंगे कि आज मंडी में आलू की आवक कितनी रही, किस प्रकार की क्वालिटी मंडी में पहुंची है, और बाजार में क्या उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

मंडी में आलू का माहौल

आजादपुर मंडी में आलू की क्वालिटी काफी अच्छी बताई जा रही है। मंडी में चहल-पहल जारी है और ग्राहक भी ठीक-ठाक हैं। पिछले सप्ताह मंडी में 150 गाड़ियां आलू लेकर आई थीं, जिनमें से 110 गाड़ियां नए आलू की थीं। आज आवक लगभग आधी हो गई है। शुक्रवार को पंजाब के आलू का भाव ₹600-₹650 और संभल के आलू का ₹700-₹750 था। वर्तमान में मंडी में फड़ों पर करीब 10,000 से 11,000 कट्टे आलू मौजूद हैं, जिनमें पंजाब, संभल, सूर्या, चिपसोना, और 3797 आलू शामिल हैं। चिपसोना और सूर्या आलू की भारी मांग है, लेकिन ग्राहक पुराने आलू को प्राथमिकता दे रहे हैं। अलीगढ़ के 3797 आलू की गुणवत्ता बेहतर है और यह तेज़ी से बिक रहा है। चिपसोना आलू भी अभी तक पूरी तरह टाइट और उच्च गुणवत्ता वाला है। इसका बाजार भाव ₹ 900 रुपये प्रति कट्टा (50 किलो) है। और 3797 आलू भाव ₹900 रुपये प्रति कट्टा (50 किलो) है। पंजाब और उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण आवक पर प्रभाव पड़ा है। पंजाब में हुई बारिश ने फसल को प्रभावित किया है, लेकिन संबल क्षेत्र के किसानों को इसका फायदा भी  मिला है।

आवक की स्थिति

आज मंडी में आलू की कुल आवक निम्नानुसार रही:

  • 49 गाड़ियां संबल का नया आलू।
  • 12 गाड़ियां पंजाब का नया आलू।
  • 6 गाड़ियां चिपसोना।
  • 2 गाड़ियां स्टोर का आलू।
  • 4 गाड़ियां लाल आलू।
  • 5 गाड़ियां पुराने सूर्या आलू।
  • 2 गाड़ियां जांगीराबाद की।

इस प्रकार कुल नई गाड़ियों की संख्या 61-63 रही।

आजादपुर मंडी मे आलू के भाव

चंदौसी और कन्नौज के चिपसोना आलू भी अच्छे दामों पर बिक रहे हैं, जिनका भाव ₹1300-₹1400 रुपये प्रति कट्टा (50 किलो) है।
चंदौसी का सूर्या आलू ₹1600-₹1700 रुपये प्रति कट्टा (50 किलो) तक बिक रहा है और यह सबसे ज्यादा मांग में है।
जाहगीराबाद का आलू भी मंडी में आना शुरू हो गया है, जिसका भाव ₹850-₹900 रुपये प्रति कट्टा (50 किलो) तक है।
पंजाब का आलू ₹750-₹850 रुपये प्रति कट्टा (50 किलो)
और संभल का आलू ₹850-₹900 रुपये प्रति कट्टा (50 किलो) में बिक रहा है, दोनों के भाव में ₹50 का अंतर है।

एलआर आलू की बात करें तो पंजाब के बड़े साइज का भाव ₹900-₹1000 और छोटे साइज का ₹800-₹850 रुपये प्रति कट्टा (50 किलो) है। मंडी में फिलहाल 3000 कट्टे एलआर आलू हैं,

आने वाले दिनों में इसकी आवक बढ़ने की संभावना है। मंडी में आलू की स्थिति फिलहाल सकारात्मक है। फड़ों पर कम मात्रा में आलू होने के कारण मांग और भाव में तेजी है। मंडी में आवक कम हो गई है, और हमारा सुझाव है कि किसान माल को धीरे-धीरे बेचें। आलू की गुणवत्ता बनाए रखें और अधिक मात्रा में माल न लाएं। जितना स्टॉक है, उसे बेहतर मूल्य पर बेचने का प्रयास करें। खासकर हाईड क्वालिटी वाले आलू को जल्द बेचें। स्टोर में चिपसोना और सूर्या जैसे आलू रखें, क्योंकि इन किस्मों में नुकसान की संभावना कम होती है।

आज मंडी में कुल 80 गाड़ियां आई हैं, जो पिछले सप्ताह की 150 गाड़ियों की तुलना में आधी हैं। इस कारण बाजार में तेजी देखी जा रही है। सोमवार होने के कारण आज उठाव अच्छा नजर आ रहा है। पुराने आलू की बात करें तो इसमें चिपसोना, 3797 और सूर्या आलू शामिल हैं नये आलू जांगीराबाद, अलीगढ़, और फर्रुखाबाद से लगातार मंडी में आ रहे हैं, और उनकी क्वालिटी में कोई कमी नहीं है। देसी माल की आवक भी जारी है, और जो नए माल आ रहे हैं, वे तेजी से बिक रहे हैं। मंडी में फड़ खाली होते जा रहे हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि 2025 का आगाज आलू व्यापार के लिए सकारात्मक रहेगा।

👉 चावल के लाइव भाव देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।