Movie prime

अरहर / तुवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट 01 अक्टूबर 2025

 अरहर /तुवर  दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट  01 अक्टूबर 2025
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों अरहर का उत्पादन बढ़ने से लगातार मंडियों में दबाव बढ़ता जा रहा है और यही वजह है कि आयातक और स्टॉकिस्ट ज़्यादा बिकवाली करने से बच रहे हैं, हालांकि मिलें अपनी ज़रूरत के हिसाब से ही खरीदारी कर रही हैं। शाम को चेन्नई और मुंबई की मंडियों में लेमन अरहर के भाव हल्के कमजोर होकर 6,150 रुपये प्रति क्विंटल तक फिसले, जबकि दिल्ली में 6,550 रुपये पर स्थिर रहे। दूसरी ओर देसी अरहर लातूर और जलगांव में कमजोर दिखी, लेकिन ज्यादातर मंडियों में कीमतें लगभग टिकाऊ बनी रहीं।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

आयातित अरहर का हाल थोड़ा अलग रहा, जहां अफ्रीकी देशों से आने वाली अरहर स्थिर से तेज रही। सूडान से आयातित अरहर 5,500 रुपये पर स्थिर रही, जबकि गजरी अरहर 5,200 रुपये पर बोली गई, जबकि मतवारा और सफेद अरहर में तेजी देखी गई, मतवारा अरहर 100 रुपये उछलकर 5,200 रुपये और सफेद अरहर 50 रुपये बढ़कर 5,300 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गई।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

मडींं मार्केट मीडिया का मानना है कि फिलहाल अरहर की कीमतों का रुख पूरी तरह फसल की स्थिति पर टिका हुआ है। ऊपर से त्योहार और शादी-ब्याह का सीजन भी नज़दीक है, जिससे अगले महीने अरहर दाल की खपत बढ़ना तय है, लेकिन अभी स्टॉक हल्का करना ज्यादा सही रहेगा, क्योंकि उत्पादन बढ़ने के कारण बाजार का रुख बदल सकता है। फिलहाल अरहर के भावों में स्थिरता और हल्की गिरावट साथ-साथ देखी जा रही है। हर उछाल पर मुनाफा प्राप्त करना सही है। व्यापार अपने विवेक से करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।