Movie prime

मटर बाजार की तेजी मंदी रिपोर्ट -10 अप्रैल

mandibhavtoday
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
मटर के बाजार में गुरुवार को हल्की कमजोरी का माहौल देखने को मिला, जहां महोबा मंडी में भाव करीब ₹100 टूटकर ₹4500/क्विंटल पर आ गया और आवक लगभग 2000–2500 बोरी दर्ज हुई। मंडियों में सप्लाई बनी हुई है लेकिन डिमांड सपोर्ट कमजोर पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश की मंडियों में भी कल मिलाजुला रुख रहा और ललितपुर में सफेद मटर ₹4100, महोबा में लोकल रेंज ₹4000~4700, और उरई में करीब ₹3800~4200/क्विंटल तक कारोबार हुआ, जबकि मध्य प्रदेश की मंडियों जैसे बीना में भाव ₹3950 और दमोह में ₹4200 के बीच रहे। इम्पोर्टेड मटर की बात करें तो हाजिरा और मुंद्रा पोर्ट पर कनाडा मटर करीब ₹4025/क्विंटल और रूस मटर ₹3925 पर स्थिर से हल्का कमजोर दिखा, वहीं मुंबई में कनाडा मटर ₹4050 (-₹50) और रूस ₹3950 (-₹50) दर्ज हुआ, जबकि कोलकाता में बाजार थोड़ा मजबूत बना रहा और भाव ₹4250 तक टिके रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिलहाल ज्यादा तेजी नहीं है और कनाडा में मटर का भाव लगभग $8.5–9 प्रति बुशेल पर स्थिर है और नई फसल के कॉन्ट्रैक्ट $7–8 के बीच चल रहे हैं, जिससे ग्लोबल सप्लाई का दबाव आगे भी बना रह सकता है। 
आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)
हालांकि CNF बेसिस पर कनाडा मटर के भाव $335–355/MT और रूस के $330/MT के आसपास हैं, जो इशारा करते हैं कि इम्पोर्ट सस्ता बना हुआ है और यही लोकल बाजार पर दबाव डाल रहा है। लेकिन दूसरी तरफ एक पॉजिटिव फैक्टर भी दिख रहा है—पिछले 10-15 दिनों में लोकल और चालानी मांग में सुधार के कारण बाजार में ₹150–200/क्विंटल की रिकवरी भी देखी गई थी, जो मुंद्रा पोर्ट पर रेट बढ़ने से सपोर्ट मिला था। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि फिलहाल बाजार “करेक्शन फेज” में है, जहां अगर डिमांड नहीं बढ़ी तो, थोड़ी और हल्की गिरावट संभव है, लेकिन नीचे के स्तर पर खपत (consumption demand) अच्छी निकल रही है, जिससे बड़ी गिरावट की संभावना कम लग रही है। ऑल ओवर देखा जाए तो मटर बाजार अभी रेंज-बाउंड चल रहा है, जहां नीचे ₹3800 का मजबूत सपोर्ट दिख रहा है और ऊपर ₹4200 पर भाव टिकने पर 4500 की रेंज देखने को मिल सकती है, ऐसे में आगे का रुख पूरी तरह डिमांड और इम्पोर्ट ट्रेंड पर निर्भर करेगा। व्यापार अपने विवेक से करें। मात्र 999 में मटर की रेगुलर अपडेट और रिपोर्ट के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।