पाम तेल बाजार की तेजी मंदी रिपोर्ट - 15 SEP 2025
साथियों पिछले हफ्ते निर्यात कम और स्टॉक ज्यादा होने से पाम की चाल सीमित रही लेकिन उत्पादन में गिरावट से बड़ी मंदी भी नहीं आई। कमजोर मांग और मजबूत रिंगिट के दबाव से केएलसी 0.65% नीचे बंद हुआ, हालांकि इंडोनेशिया की बायोडीजल ब्लेंडिंग योजना (B45 से B50 तक) ने थोड़ी सपोर्ट दी। KLC आज बंद है, लेकिन DCE (चीन) में पाम ऑयल 9366 ¥ पर रहा, जो 24 ↑ (+0.26%) तेजी के साथ खुला। घरेलू बाजार में कांडला पर आरबीओ ओलिन का भाव 1250 रु/10 किलो के आसपास टिका रहा और यहां से 3-4 रुपए के सुधार की गुंजाइश दिख रही है, क्योंकि कांडला पोर्ट पर जो स्ट्राइक चल रही थी अब उसका समझौता हो चुका है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
दूसरी ओर सोया ऑयल ने इस हफ्ते मजबूती दिखाई, शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड (CBOT) पर दिसंबर अनुबंध 51 सेंट प्रति पौंड से ऊपर रहा और अमेरिकी स्टॉक 5-6% घटने से तेजी को सहारा मिला। आज DCE (चीन) सोया ऑयल 8352 ¥ पर रहा, जिसमें 16 ↑ (+0.19%) की तेजी रही। CBOT पर सोया ऑयल (DEC) $52.35 पर खुला, जिसमें 0.18 ↑ (+0.34%) की तेजी दर्ज की गई। कांडला में सोया रिफाइन 1240 रु/10 किलो पर बंद हुआ, 1250 पर रेसिस्टेंस साफ है, लेकिन त्यौहारों की डिमांड को देखते हुए लंबी अवधि में 1300 का टारगेट बरकरार है। अगस्त में सोया ऑयल इंपोर्ट 28% घट गया जिससे सप्लाई टाइट है और ऊंची लैंडिंग कॉस्ट के बावजूद बाजार को सहारा मिल रहा है। अर्जेंटीना की शॉर्ट सप्लाई और कमजोर रुपया भी दाम को नीचे आने से रोक रहे हैं। डिमांड सुस्त रहने से शॉर्ट टर्म में मामूली करेक्शन हो सकता है। सरसों तेल में भी हल्की तेजी दिखी, भरतपुर और कोटा मंडियों में भाव 50 रु तक बढ़े और सरसों खल की डिमांड ने तेल को सपोर्ट दिया। आयात घटने से कनौला तेल महंगा हुआ। जयपुर कच्ची घानी 1550 पर चल रही है और दीवाली तक 1600 पार करने की संभावना है। त्यौहारों से पहले बाजार में पाम ऑयल और सोया ऑयल दोनों में हर गिरावट पर स्टॉक करने का मौका है।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
