Movie prime

सोया और पाम तेल से सस्ता हुआ सरसों का तेल | क्या अब रुकेगी सरसों में गिरावट

when mustard rate will rise

सोया और पाम तेल से सस्ता हुआ सरसों का तेल : किसान साथियों इस सीजन में वह देखने को मिल रहा है जो पहले कई सालों तक नहीं देखा गया था सरसों तेल का रेट सोया और पाम तेल के रेट से भी नीचे आ गया है शुक्रवार को जयपुर में एक्स्पेलर सरसों तेल का भाव ₹24 प्रति 10 किलो तक गिर कर 951 रुपये प्रति10 किलो हो गए। सरसों के भाव को कहीं से भी सहारा नहीं मिल रहा है । विदेशी बाजारों में भी लगातार गिरावट ही चल रही है। ऐसे में सरसों के भाव किस स्तर पर जाकर सुधरेंगे आज की रिपोर्ट में हम इसी विषय को लेकर चर्चा करेंगे। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

ताजा मार्केट अपडेट
किसान साथियों जैसा कि हमने बताया कि आयातित खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट बनी रहने के कारण शुक्रवार का दिन लगातार पांचवा दिन था जब सरसों के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है जयपुर में कंडीशन 42% सरसों के भाव ₹75 कमजोर होकर ₹5175 प्रति क्विंटल रह गए । पिछले तीन-चार दिन में भरतपुर में सरसों के भाव जबरदस्त तरीके से गिरे हैं। भरतपुर में सरसों का भाव फिसल कर ₹4800 प्रति क्विंटल हो चुका है। दिल्ली लारेंस रोड पर भी कोई राहत नहीं देखने को मिली वहां भी सरसों के भाव ₹50 गिरकर 4850 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुए हाजिर मंडियों में भी सरसों के भाव में 50 से लेकर 100 रुपए प्रति क्विंटल तक की गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को सरसों की कुल आवक 800000 बोरी के आसपास रही। बढ़ती आवक के बावजूद गेहूं मंदा नहीं | जाने क्या मिल रहे हैं आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 28 april 2023

प्लांटों पर क्या रहे भाव
ब्रांडेड तेल मिलों ने सरसों के भाव में 50 से लेकर ₹75 प्रति क्विंटल तक की कटौती कर दी सलोनी ब्रांड पर सरसों के अंतिम भाव ₹5575 प्रति क्विंटल तक रहे। गोयल कोटा प्लांट पर सरसों के भाव ₹50 गिरकर 5100 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गए आगरा में बीपी और शारदा प्लांट पर भी सरसों के भाव ₹50 तक कमजोर हुए अंतिम भाव 5400 रुपए प्रति क्विंटल तक रिपोर्ट किए गए हैं।

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों में शुक्रवार को गिरावट ही देखने को मिली है। राजस्थान की नोहर मंडी में सरसों का रेट 4500, श्रीगंगानगर मंडी में सरसों का भाव 4780 संगरिया मंडी में सरसों का रेट 4627 श्रीकरणपुर मंडी में सरसों का भाव 4670 अनूपगढ़ मंडी में सरसों का भाव 4530 पीलीबंगा मंडी में सरसों का रेट 4530 गजसिंहपुर मंडी में सरसों का रेट 4690 रायसिंहनगर मंडी में सरसों का भाव 4820 श्रीमाधोपुर मंडी में सरसों का भाव 4500 से 5000, श्री विजयनगर मंडी में सरसों का रेट 4737 देवली मंडी में 42 कंडीशन सरसों का भाव 4980 सिवानी मंडी में सरसों का भाव 4900 ऐलनाबाद मंडी में सरसों का रेट 4550 सिरसा मंडी में सरसों का भाव 4700 और भट्टू मंडी में सरसों का भाव ₹4750 प्रति क्विंटल तक रिपोर्ट किया गया है। सरसों में और कितनी गिरावट बाकी | आज क्या खुलेंगे भाव | सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट

विदेशी बाजारों में क्या हुआ
बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, BMD पर जुलाई महीने के वायदा अनुबंध में पाम तेल की कीमतें 117 रिगिंट यानी 3.39 % कमजोर होकर 3,338 रिंगिट प्रति टन रह गई । पाम तेल के भाव का यह सितंबर 2022 के बाद का सबसे निचला स्तर है। इस दौरान शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड (CBOT) पर सोया तेल की कीमतें 0.02 % तेज हुई। इस दौरान डालियान का सबसे सक्रिय सोया तेल वायदा अनुबंध 1.2 % तक कमजोर हो गया, जबकि इसके पाम तेल वायदा अनुबंध में 1.6 % की गिरावट आई। आज का वायदा करोबार अपडेट 27 अप्रैल 2023 समय 09:00 AM

सरसों तेल हुआ सोया से सस्ता
जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें शुक्रवार को भी 24-24 रुपये कमजोर होकर भाव क्रमशः 961 रुपये और 951 रुपये प्रति 10 किलो रह गई। अब यह भाव सोया तेल के भाव (985) से नीचे आ गया है। इस दौरान सरसों खल के दाम 20 रुपये कमजोर होकर दाम 2420/2425 (मंदी ₹ 20) रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

सरसों में अब रुक सकती है गिरावट
मंडी भाव टुडे की टीम ने कल भिवानी, चरखी दादरी और रोहतक मंडी का दौरा किया। व्यापरियों से बात करने पर हमने पाया कि सरसों के भाव 4600 से 4900 की रेंज में बने हुए हैं। इन स्तरों पर सरसों में खरीददार सक्रिय नजर आए। वैसे भी सरसों का तेल अब सोया तेल और पाम तेल से सस्ता हो गया है। ऐसे में उम्मीद है कि अब सरसों तेल की डिमांड निकलेगी। हरियाणा में सरसों की सरकारी खरीद ने भी थोड़ा बहुत जोर पकड़ा है। ऐसे में संभावना बन रही है कि सरसों में अब यह गिरावट का दौर थम सकता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि विदेशी बाजारों में चल रही गिरावट थम जाए। वैसे भी सरसों तेल का भाव अब सोया और पाम तेल के भाव से नीचे जा चुका है। ऐसे में प्रबल संभावना है कि यह गिरावट रुक सकती है। सरसों के गिरते भाव के कारण किसानों और व्यापरियों की कमर टूट चुकी है। उम्मीद है कि आने वाले हफ्ते में सरकार भी किसानों के हित में कुछ ना कुछ निर्णय ले सकती है। व्यापार अपने विवेक से ही करें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट(Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।