Movie prime

इस हफ्ते सरसों में बन सकता है सुधार जाने वज़ह

इस हफ्ते सरसों में बन सकता है सुधार जाने वज़ह
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पिछले सप्ताह सरसों बाजार में उठापटक के बाद सरसों का बाजार अंत में 25 से 75 रुपये/क्विंटल तक टूटकर बंद हुआ। भरतपुर में सरसों पिछले शनिवार के मुकाबले 100 रुपये घटकर 6900 पर आ गई जबकि जयपुर में भाव 50 टूटकर 7300 का रह गया। सलोनी प्लान्ट पर रेट 8000 पर स्थिर रहा लेकिन गोयल कोटा ने भाव 200 रुपये घटाकर 7000 कर दिए जबकि सलोनी के भाव स्थिर से 25 रुपये कमजोर रहे। सरसों तेल में भी में 20-30 रुपये/10 किलो की गिरावट आई। चीन की मजबूत मांग को देखते हुए खल के रेट में हल्की बढ़त दर्ज की गई। बता दें कि चीन ने अप्रैल - अगस्त 2025 में भारत से 3,68,000 टन खल खरीदी है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खल के भाव अभी भी भारतीय खल से अधिक हैं । हमने पहले भी इस बात को जोर देकर कहा है

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

कि सरसों के बाजार में बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है। सरसों एक सीमित दायरे में है यहां से आगे ना बड़ी गिरावट है, न तेजी। पितृपक्ष अब समाप्त हो चुका है इसलिए तेलों की डिमांड निकलने की उम्मीद है। जयपुर में नीचे में 7200 पर सपोर्ट और 7400 रेजिस्टेंस काम कर रहा है। 7400 के ऊपर निकलने पर नई तेजी की उम्मीद की जा सकती है। कमजोरी लाने वाले कारकों को देखे तो सरकारी बिकवाली से दबाव बना है। बता दें कि नाफेड ने सितम्बर में अब तक 62,500 टन सरसों की बिकवाली की है। फ़िलहाल सरसों पर इसी का दबाव है। फिलहाल सप्लाई पर्याप्त है इसलिए एकदम से तेजी बननी मुश्किल है लेकिन त्यौहारी सीज़न आज से शुरू हो रहा है और क्रशिंग डिमांड बढ़ने की उम्मीद बाजार में बनी हुई है। त्योहार सीजन को देखते हुए सरसों व सरसों तेल में बड़ी गिरावट की संभावना कम है। नई फसल आने में समय है, इसलिए सप्लाई–डिमांड फंडामेंटल मजबूत बने हुए हैं। भविष्य की दृष्टि से, सरसों में यहाँ से करेक्शन मिलने पर होल्ड करने की रणनीति अपनानी चाहिए। लंबी अवधि में सरसों के रिकवरी करने की संभावना अधिक है। रिस्क रिवार्ड फैक्टर अनुकूल लगता है। व्यापार अपने विवेक से करें। डेली रिपोर्ट whatsapp पर पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें


👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।