मूंग मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 25 नवंबर 2025
साथियों मूंग और मसूर के बाज़ार की बात करें तो सोमवार को मूंग बाजार में स्थिरता जबकि मसूर में हल्की तेजी देखी गई। दिल्ली में देसी मसूर करीब 50 रुपये मजबूत होकर 6,950 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई है, जबकि दूसरी तरफ आयातित मसूर भी बंदरगाहों पर 25 रुपये की हल्की तेजी के साथ 5,900 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बोली जा रही है, जिससे बाजार में हल्का-सा सुधार नजर आया। विश्व स्तर पर उत्पादन अनुमान ज्यादा होने और सरकारी एजेंसियों द्वारा लगातार बिक्री जारी रहने की वजह से मसूर में बड़ी तेजी की गुंजाइश फिलहाल सीमित है, लेकिन दूसरी ओर बिहार, बंगाल और असम जैसे प्रमुख खपत वाले राज्यों से मौसमी मांग बनी रहने की उम्मीद बाजार को एकतरफा गिरावट से भी बचा रही है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की मंडियों में इस समय मसूर की आवक बहुत सीमित है, जबकि नई फसल अप्रैल में आएगी, इसलिए यहां से मसूर में तेज गिरावट होने की संभावना फिलहाल कम है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
बात करें मूंग की, तो उत्पादक मंडियों में मूंग की कीमतें एकदम स्थिर हैं और खरीफ सीजन की अनुकूल परिस्थितियों के कारण अभी मूंग की आवक बनी रहने की उम्मीद है। राजस्थान में एमएसपी पर सरकारी खरीद शुरू हो जाने और चालू सीजन में मूंग की बुवाई पिछले वर्ष से थोड़ी कमी के चलते कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है, लेकिन सरकार केंद्रीय पूल से लगातार मूंग की बिक्री कर रही है, जिससे बाजार में अतिरिक्त गर्माहट आने की संभावना कम हो जाती है। बुवाई में कमी के बावजूद इस बार खरीफ मूंग का उत्पादन अनुमान थोड़ा ज्यादा है, इसलिए मूंग में निकट भविष्य में तेज रफ्तार वाली तेजी देखने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
इंदौर, जयपुर और अकोला जैसी प्रमुख मंडियों में चमकी और मीडियम क्वालिटी मूंग 7,000 से 7,700 रुपये प्रति क्विंटल के स्थिर दायरे में घूम रही है, जबकि दिल्ली की मंडियों में बेस्ट मोगर भी 7,200 रुपये के आसपास टिककर चल रही है। कुल मिलाकर माहौल ऐसा है कि मसूर में हल्की-सी मजबूती और मूंग में पूरी तरह स्थिरता देखने को मिल रही है और आने वाली फसल और सरकार की खरीद-बिक्री की गतिविधियों के हिसाब से धीरे-धीरे अपना रास्ता तय कर रहा है। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
