मूंग मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 20 नवंबर 2025
साथियों मूंग और मसूर के बाजार की बात करें तो कल दिल्ली में देसी मसूर के दाम करीब 25 रुपये कमजोर हुए हैं, जबकि आयातित मसूर बंदरगाहों पर ज्यादातर स्थिर बनी हुई है। माना जा रहा है कि इस साल ग्लोबल प्रोडक्शन अनुमान ज्यादा है और ऊपर से सरकारी एजेंसियां लगातार केंद्रीय पूल से मसूर बेच रही हैं, जिससे कीमतों पर दबाव बना हुआ है। इसके बावजूद खपत का मौसम रहने से बिहार, बंगाल और असम की अच्छी मांग बाजार को पूरी तरह टूटने नहीं दे रही। दूसरी ओर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश—की मंडियों में मसूर की आवक सीमित है और नई फसल अप्रैल में आएगी, इसलिए एकतरफा गिरावट की संभावना कमजोर मानी जा रही है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
उधर मूंग की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं क्योंकि खरीफ की मूंग अभी भी मंडियों में आती जा रही है और मौसम भी काफी अनुकूल रहा है। सरकार ने राजस्थान में मूंग की MSP पर खरीद को मंजूरी दे दी है, लेकिन साथ ही केंद्रीय पूल से मूंग की निरंतर बिकवाली भी चल रही है। इस वजह से बाजार में बड़े उछाल की उम्मीद नहीं की जा रही। चालू खरीफ में मूंग की बुवाई थोड़ी कम जरूर हुई है, लेकिन उत्पादन अनुमान अब भी अच्छा माना जा रहा है। इसलिए मंडी मार्केट मीडिया का मानना हैं कि फिलहाल मूंग में बड़ी तेजी मानकर ट्रेड नहीं करना चाहिए।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
कीमतों की बात करें तो दिल्ली में देसी मसूर 6,900 रुपये, कटनी में 6,825 रुपये, और बंदरगाहों पर 5,950 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर है। वहीं इंदौर मूंग में 7,500, जयपुर में 7,300, अकोला में 7,500, और दिल्ली में बेस्ट मोगर 7,200 रुपये प्रति क्विंटल पर टिकी हुई है। कुल मिलाकर मसूर पर ज्यादा दबाव और मूंग में स्थिरता का माहौल है, जिसमें मांग, सरकारी खरीद और केंद्रीय पूल की बिकवाली तीनों मिलकर बाजार के मूड को संतुलित रखे हुए हैं और खपत सीजन को देखते हुए बड़ी गिरावट या तेजी की संभावना फिलहाल नहीं है। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
