मूंग मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 19 नवंबर 2025
साथियों मूंग और मसूर बाजार की बात करें तो इस समय मसूर का बाजार पूरी तरह स्थिर मोड में है और मूंग में भी कोई बड़ी गिरावट का डर नहीं दिख रहा। दिल्ली सहित कई मंडियों में देसी मसूर के भाव 6,900–6,925 रुपये प्रति क्विंटल पर जमे हुए हैं, जबकि मुंद्रा, कांडला और हजीरा पोर्ट पर आयातित मसूर भी 5,825 से 5,950 रुपये के बीच डटी हुई हैं। कनाडाई मसूर भी कंटेनर में लगभग 6,050 रुपये पर टिकी हुई है। दुनिया भर में मसूर का उत्पादन इस बार अच्छा माना जा रहा है और ऊपर से सरकार लगातार अपने केंद्रीय पूल से मसूर बेच रही है, इसलिए बड़े उछाल की गुंजाइश बहुत कम है, हालांकि खपत का समय चलने की वजह से बिहार, बंगाल और असम जैसी जगहों से दाल की स्थिर मांग बनी रहेगी।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
दूसरी तरफ, नई मसूर की घरेलू फसल अप्रैल से पहले नहीं आने वाली, और मध्य प्रदेश–उत्तर प्रदेश की मंडियों में मौजूदा आवक बहुत सीमित है। कई जगहों पर अक्टूबर की बारिश से बिजाई को नुकसान भी हुआ है, जिससे नई फसल थोड़ी कमजोर रह सकती है। इसी बीच बाजार में मौजूदा पाइपलाइन में माल कम है, इसलिए मसूर फिलहाल 100–200 रुपये ऊपर–नीचे के दायरे में घूमने की संभावना रखती है। वहीं मूंग की बात करें तो राजस्थान, कर्नाटक और महाराष्ट्र में फसल की क्वालिटी मिली–जुली आई है, लेकिन आवक ठीक चल रही है और कीमतें भी स्थिर बनी हुई हैं। इंदौर, जयपुर और अकोला की मंडियों में मूंग 7,000 से 7,600 रुपये प्रति क्विंटल के बीच टिकी हुई है, जबकि दिल्ली में बेस्ट मोगर भी 7,000 रुपये के आसपास स्थिर है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
सरकार अभी भी अपने भंडार से मूंग की बिकवाली कर रही है, जिससे अचानक तेजी के चांस कम हैं, लेकिन मंडी मार्केट मीडिया का मानना हैं कि अब मूंग में और गिरावट की गुंजाइश भी नहीं बची। नई फसल मई से पहले आने वाली नहीं हैं। यूपी–बिहार–एमपी की पुरानी मूंग भी स्टॉक में जरूर है, लेकिन इतनी नहीं कि बाजार पर दबाव बने। मकर संक्रांति तक मूंग दाल की मांग बढ़ी रहेगी, इसलिए 7,300–7,400 रुपये तक के दायरे में क्वालिटी के हिसाब से ट्रेड करना सुरक्षित माना जा रहा है। ऑल ओवर देखा जाए तो मसूर का बाजार फिर अगले कुछ दिन स्थिर रह सकता है और मसूर में भी अब गिरावट की गुंजाइश दिखाई नहीं दे रही। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
