Movie prime

मूंग मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 02 दिसम्बर 2025

मूंग मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 02 दिसम्बर 2025
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों सोमवार को दाल बाजार में मूंग के भाव जहां स्थिर रहे वहीं मसूर में ₹50 की तेजी देखी गई और देसी मसूर दिल्ली में भाव ₹₹6,875 प्रति क्विंटल तक चढ़ गई है, वहीं बंदरगाहों पर भी हल्की मजबूती नजर आई और मुंद्रा पर भाव ₹5,750, कांडला पर भाव ₹5,800, और हजिरा पर भाव ₹5,925 प्रति क्विंटल तक बोले गए। बिहार, बंगाल और असम से दाल की मांग इस समय बनी हुई है, दूसरी तरफ एमपी और यूपी की मंडियों में मसूर की आवक अभी भी सीमित है और नई फसल तो अप्रैल में ही आएगी, लेकिन फिर भी मिलें सिर्फ जरूरत के हिसाब से खरीद कर रही हैं क्योंकि सरकारी एजेंसियां भी लगातार केंद्रीय पूल से मसूर बेच रही हैं।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

यही वजह है कि मसूर में हल्का सुधार दिख तो रहा है, लेकिन कोई तेज उठान अभी दूर-दूर तक नजर नहीं आता। उधर मूंग का बाजार स्थिर है। इंदौर में भाव ₹7,500, जयपुर में चमकी मूंग ₹7,600, जलगांव में कर्नाटक लाइन की मूंग ₹7,400, और दिदी में एमपी लाइन की मूंग ₹6,800 प्रति क्विंटल पर स्थिर बनी हुई है। राजस्थान में एमएसपी पर खरीद जरूर हो रही है, लेकिन कुल आवक के मुकाबले वह सीमित है, और अनुकूल मौसम के कारण मंडियों में खरीफ मूंग की आवक अभी जारी है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

ऊपर से सरकार की ओर से भी मूंग की बिकवाली लगातार चल रही है, जबकि इस बार खरीफ की बुआई थोड़ी कम होने के बावजूद उत्पादन अनुमानित रूप से अच्छा बताया जा रहा है। इसलिए मूंग में भी हल्की-फुल्की मजबूती की उम्मीद तो बनती है, लेकिन किसी एकतरफा बड़ी तेजी की संभावना अभी नहीं दिख रही। कुल मिलाकर मूंग और मसूर में विवाह शादियों के सीजन को देखते हुए ₹50-100 की तेजी बन सकती है लेकिन बड़ी तेजी दिखाई नहीं दे रही। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।