मूंग मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 01 दिसम्बर 2025
साथियों मूंग और मसूर दालों का इस हफ्ते का मिज़ाज थोड़ा अलग-अलग रहा, मसूर की बात करें तो दिल्ली में शनिवार को देसी मसूर के भाव ₹6,850 प्रति क्विंटल रहे, जो करीब ₹50 कमजोर रहे। इसकी नरमी की वजह है, वैश्विक उत्पादन अनुमान ज्यादा, ऊपर से सरकारी एजेंसियों की लगातार बिकवाली, इसलिए दाल मिलें भी केवल ‘ज़रूरत भर’ की खरीद कर रही हैं। बंदरगाहों पर भी दबाव दिखा और मुंद्रा पर मसूर ₹5,750, कांडला पर ₹5,775, और हजीरा पर ₹5,900 प्रति क्विंटल रही। कनाडा की मसूर ₹6,050 पर स्थिर बैठी रही, जबकि पटना में देसी मसूर ₹7,600 प्रति क्विंटल रही। मसूर में खपत के सीजन की वजह से बिहार-बंगाल-असम की मांग तो बनी हुई है, लेकिन नई फसल अप्रैल में आएगी और आयात भी कम हुआ है, इसलिए हल्का सुधार बने रहने की उम्मीद है, पर बड़ी तेजी अभी दूर की बात लगती है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
दूसरी ओर मूंग बीते सप्ताह पूरी तरह स्थिर मूड में रही और शनिवार को जयपुर में चमकी मूंग ₹7,600, इंदौर में मीडियम क्वालिटी ₹7,500, जलगांव में कर्नाटक लाइन ₹7,900, और दिल्ली में एमपी लाइन ₹6,800 प्रति क्विंटल पर टिके भाव दिखे। राजस्थान की मंडियों में एमएसपी पर हो रही मूंग खरीद ने बाजार को सपोर्ट दिया, और अनुकूल मौसम के कारण आवक भी अभी जारी है। बुआई थोड़ी कम जरूर है, लेकिन सरकारी बिकवाली और अच्छा उत्पादन अनुमान मिलकर कीमतों को ज्यादा ऊपर जाने नहीं दे रहे।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में मूंग में भी हल्का सुधार बन सकता है, लेकिन अभी किसी बड़े एकतरफा रुझान की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। ऑल ओवर देखा जाए तो मसूर में हल्की मंदी जरूर बनी हुई है लेकिन खपत के सीजन को देखते हुए मूंग और मसूर के बाजार में कुछ सुधार बन सकता है, लेकिन बड़ी तेजी दिखाई नहीं दे रही। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
