Movie prime

मूँग और मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 09 अक्टूबर 2025

मूँग और मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 09 अक्टूबर 2025
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों दाल बाजार में कल मूंग में स्थिरता देखी गई जबकि मसूर बाजार में हल्की मंदी रही। दिल्ली में देसी मसूर के भाव लगातार दूसरे दिन ₹25 घटकर ₹6,700 प्रति क्विंटल पर आ गए हैं और आयातित मसूर भी स्थिर से कमजोर रुख में रही है। इस सप्ताह, पिछले सप्ताह स्टॉकिस्टों द्वारा की गई खरीद का दाल मिलों का समर्थन नहीं मिल सका, क्योंकि ऊंचे भाव पर खपत धीमी रही। हालांकि विश्व स्तर पर मसूर का उत्पादन अनुमान ज्यादा है, लेकिन घरेलू बाजार में इसकी आवक पहले से कम है और नई फसल अप्रैल से पहले नहीं आएगी, इसलिए आगे बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। एनसीसीएफ उत्तर प्रदेश में 2023 और 2024 की फसल की मसूर की बिक्री निविदा के माध्यम से कर रही है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

मंडियों की बात करें तो कटनी में मसूर ₹6,725, मुंद्रा पर ₹5,850, कांडला पर ₹5,825, और हजीरा बंदरगाह पर ₹6,000 प्रति क्विंटल पर स्थिर रही। दूसरी ओर दिल्ली में मूंग के भाव स्थिर हैं, जबकि जयपुर और अकोला में चमकी मूंग ₹100–₹200 तक तेज होकर ₹7,600 और ₹7,500 प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है। जलगांव में कर्नाटक लाइन की मूंग ₹8,750 तक मजबूत हुई है, जबकि इंदौर में बोल्ड मूंग ₹8,300 पर टिकी हुई है।  खराब मौसम से नई मूंग की आवक प्रभावित होने का डर है, जिससे हल्की तेजी बन सकती है, पर बड़ी तेजी की संभावना नहीं दिखती। सरकारी बिक्री और बुआई में कमी के बावजूद कुल उत्पादन अनुमान ज्यादा है। मंडियों में धोया क्वालिटी माल का प्रेशर बना हुआ है, जिससे  ₹4,000–₹7,500 प्रति क्विंटल के बीच क्वालिटी अनुसार व्यापार हो रहा है। दाल मिलें केवल वही माल उठा रही हैं जो उनकी जरूरत के मुताबिक है। प्रीमियम क्वालिटी मूंग की मांग चीन से निर्यात के चलते थोड़ी सुधरी है, और कुछ चुनिंदा मिलें ₹7,900 तक के भाव पर खरीद कर रही हैं।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

उधर मसूर की आपूर्ति मध्य प्रदेश की मुंगावली, बासौदा, सागर और बीनागंज लाइन से लगभग खत्म हो गई है, जिससे उत्तर भारत की मंडियों में माल की कमी महसूस की जा रही है। इस कारण बिल्टी बाजार ₹6,700 के आसपास टिक गया है। कनाडा से आने वाला माल कच्चे में सस्ता जरूर पड़ रहा है, लेकिन मीलिंग के बाद उसका खर्च बढ़ जाने से स्थानीय बाजार पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। इस समय एक तरफ मांग का सीजन सपोर्ट दे रहा है तो दूसरी ओर सरकारी बिकवाली और आयातित स्टॉक से तेजी पर ब्रेक लगा हुआ है, जिससे मूंग और मसूर दोनों दालों में कोई बड़ी तेजी या गिरावट दिखाई नहीं दे रही। व्यापार अपने विवेक से करें। रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।