Movie prime

मूँग और मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -15 सितंबर 2025

MANDIBHAVTODAY
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियों और व्यापारी भाइयों मूंग और मसूर की मौजूदा बाज़ार स्थिति पर अगर नज़र डालें तो तस्वीर साफ नज़र आती है कि मूंग में अभी कोई बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं है। नई मूंग की फसल अप्रैल में ही बाजार में आएगी और इस समय दिल्ली सहित उत्पादक मंडियों में इसके भाव लगभग सीमित है और आगामी दिनों में आवक और बढ़ने की उम्मीद है। मूंग की बुआई पिछले साल से ज्यादा रही है और सरकार लगातार केंद्रीय पूल से बिकवाली कर रही है, इसलिए कीमतों में तेज उछाल की संभावना नहीं दिखती। इंदौर में बोल्ड मूंग 8,000, जयपुर में बिल्टी मूंग 7,350 ,जलगांव में चमकी मूंग 8,500, दिल्ली में 7,500  और अकोला में चमकी मूंग 7,800 रुपये पर टिकी रही। दूसरी तरफ मसूर की चाल थोड़ी अलग है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

दिल्ली में देसी मसूर 25 रुपये तेज होकर 6,800 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई, मुंद्रा बंदरगाह पर मसूर 100 रुपये बढ़कर 6,150 रुपये पर आ गई, जबकि कांडला 6,050 रुपये और हजीरा 6,200 रुपये पर स्थिर रही। कनाडा की मसूर कटेनर में 6,350 रुपये पर बनी रही और पटना में 7,400 रुपये पर स्थिर रही। मसूर की मजबूती की वजह यह है कि घरेलू उत्पादन अनुमान कम है और मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश की मंडियों में आवक भी कम हो रही है, हालांकि स्टॉकिस्टों के पास पर्याप्त माल अभी भी मौजूद है। साथ ही कनाडा में अधिक उत्पादन होने से आयातित मसूर सस्ती पड़ रही है, लेकिन किसी बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है, क्योंकि नवरात्रों के बाद दाल की खपत बढ़ेगी और बिहार, बंगाल, असम जैसे राज्यों से मांग तेज होने की संभावना है। मूंग में स्थिरता और मसूर में हल्की मजबूती का माहौल बना हुआ है और अक्टूबर के पहले सप्ताह में कीमतों में तेजी बन सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।