Movie prime

मूँग और मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -12 सितंबर 2025

मूँग और मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -12  सितंबर 2025
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियों और व्यापारी भाइयों मूंग और मसूर के बाजार की बात करें तो कल दिल्ली में देसी मसूर लगातार दूसरे दिन करीब 25 रुपये कमजोर होकर 6,750 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गई, जबकि आयातित मसूर में खास बदलाव नहीं दिखा और उसके भाव स्थिर ही बने रहे। मुंद्रा और कांडला बंदरगाह पर मसूर लगभग 6,075 रुपये प्रति क्विंटल, वहीं हजिरा बंदरगाह पर करीब 6,200 रुपये प्रति क्विंटल पर बोली गई। कनाडा से आयातित मसूर कंटेनर में 6,350 रुपये प्रति क्विंटल पर टिकी रही। पटना में मसूर 7,400 रुपये प्रति क्विंटल पर जमी रही।  मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि नवरात्रों के बाद दाल की खपत तेज होगी और मिलों की डिमांड बनी रहेगी। बिहार, बंगाल और असम से अच्छी मांग की उम्मीद है, वहीं एमपी और यूपी में मसूर की आवक पहले से कम हो रही है। हालांकि स्टॉकिस्टों के पास अभी भी पुराना माल अच्छा-खासा मौजूद है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

नेफेड ने हाल ही में मध्य प्रदेश में सीजन 2025 की मसूर करीब 7,373 रुपये प्रति क्विंटल में बेची। बात करें मूंग की, तो दिल्ली में इसके भाव कल 100 रुपये कमजोर होकर 7,500 रुपये प्रति क्विंटल रह गए, जबकि बाकी मंडियों में कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं। इंदौर में बोल्ड मूंग 8,000 रुपये, जयपुर में बिल्टी मूंग 7,400 रुपये, जलगांव में चमकी मूंग 8,300 रुपये, और अकोला में चमकी मूंग 7,800 रुपये प्रति क्विंटल पर बोली गई। मूंग की बुआई पिछले साल से ज्यादा हुई है और सरकार भी केंद्रीय पूल से लगातार बिकवाली कर रही है। इसलिए कीमतों में किसी बड़ी तेजी की संभावना नहीं बन रही। इस बार उत्पादन अनुमान भी अधिक है और आवक धीरे-धीरे बढ़ेगी। नेफेड ने भी राजस्थान और मध्य प्रदेश में मूंग का पुराना स्टॉक अलग-अलग दामों पर निकाला, सीजन 2024 की मूंग 7,125 रुपये और सीजन 2023 की 6,981 रुपये में बेची गई। फिलहाल मसूर में दबाव बना हुआ है, लेकिन त्योहारी डिमांड सपोर्ट की वजह से बड़ी गिरावट नहीं आएगी, वहीं मूंग में आवक और सरकारी बिकवाली के चलते हल्की कमजोरी देखने को मिली है,लेकिन नवरात्रि के बाद कीमतों में सुधार बन सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।