Movie prime

मूँग और मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -09 सितंबर 2025

MANDIBHAVTODAY
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियों और व्यापारी भाइयों कल दिल्ली में देसी मसूर के दाम करीब 25 रुपये कमजोर होकर 6,775 रुपये प्रति क्विंटल रह गए, जबकि आयातित मसूर की कीमतें मुंद्रा और कांडला बंदरगाह पर 6,075 रुपये, हजिरा पर 6,200 रुपये और कनाडा कंटेनर मसूर 6,350 रुपये प्रति क्विंटल पर बनी हुई हैं। पटना में मसूर 7,500 रुपये पर टिके रहने से साफ है कि घरेलू बाजार में हल्की कमजोरी तो है, लेकिन मांग का सहारा बना हुआ है, कनाडा में ज्यादा उत्पादन का अनुमान और घरेलू बाजार में पिछले हफ्तों से आई गिरावट ने दबाव जरूर बनाया है, मगर बिहार, बंगाल और असम से लगातार खपत बनी रहने के कारण बड़ी गिरावट की संभावना नहीं दिख रही। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की मंडियों में आवक कम है, घरेलू उत्पादन का अनुमान भी कमजोर है, लेकिन स्टॉकिस्टों के पास अभी पर्याप्त माल बचा है और नई फसल आने में भी अभी काफी समय है, इसलिए मसूर में फिलहाल सीमित मंदी ही बनी रहेगी।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

दूसरी तरफ, मूंग की स्थिति थोड़ी अलग है। दिल्ली में मूंग के दाम 50 रुपये गिरकर 7,775 रुपये प्रति क्विंटल रह गए, हालांकि कई मंडियों में भाव स्थिर से तेज रहे। इंदौर में बोल्ड मूंग 8,300 रुपये, जयपुर में मूंग बिल्टी 7,500 रुपये, जलगांव में चमकी मूंग 8,300 रुपये और अकोला में चमकी मूंग 7,800 रुपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। पिछले तीन–चार दिनों से मौसम सुधरा है, मगर आईएमडी के नए अलर्ट ने चिंता बढ़ा दी है क्योंकि अगर फिर से बारिश हुई तो नई आवक में देरी और क्वालिटी पर असर दिख सकता है। इस बार मूंग की बुआई पिछले साल से ज्यादा है और सरकार भी केंद्रीय पूल से लगातार मूंग की बिकवाली कर रही है, जिससे कीमतों पर दबाव बना हुआ है, लेकिन त्योहारी और विवाह शादियों के सीजन की खपत का सहारा कीमतों को संभाल रहा है, वहीं मूंग में भाव  हल्के ऊपर नीचे होते रहेंगे। व्यापार अपने विवेक से करें।


👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।