मूँग और मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 06 नवंबर 2025
साथियों मुंग और मसूर के बाजार में कल हल्की गिरावट देखी गई। मसूर की बात करें तो दिल्ली में देसी मसूर के दाम ₹25 घटकर ₹7,000 प्रति क्विंटल पर आ गए, जबकि आयातित मसूर के भाव बंदरगाहों पर स्थिर बने रहे। मुंद्रा, कांडला और हजीरा बंदरगाहों पर मसूर ₹5,875 और ₹6,000 प्रति क्विंटल पर टिकी रही। कनाडा की मसूर (कंटेनर) भी ₹6,050 प्रति क्विंटल पर बिना बदलाव रही। रायपुर मंडी में देसी मसूर के भाव ₹6,400 प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहने से संकेत मिला कि बाजार फिलहाल दबाव में है, लेकिन खपत का सीजन शुरू होने से मांग कमजोर नहीं हुई। बिहार, बंगाल और असम में मसूर की खपत में वृद्धि, जबकि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में सीमित आवक ने बाजार को संतुलित बनाए रखा है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
कनाडा से लगातार मसूर की सप्लाई होने से कीमतों में फिलहाल बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं, हालांकि नई फसल आने में समय है, इसलिए थोड़ी तेजी की गुंजाइश बरकरार है। वहीं मूंग बाजार में कल भाव ज्यादातर मंडियों में स्थिर से हल्के मजबूत रहे। इंदौर, जयपुर, जलगांव, दिल्ली और अकोला जैसी प्रमुख मंडियों में मूंग ₹7,000 से ₹8,700 प्रति क्विंटल के दायरे में कारोबार करती रही। मौसम अनुकूल रहने से आने वाले दिनों में नई मूंग की आवक बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, सरकारी पूल से बिक्री जारी रहने और MSP पर सीमित खरीद के कारण मूंग में कोई बड़ी तेजी नहीं दिखी। बाजार फिलहाल संतुलित और स्थिर बना हुआ है। इस बार मूंग का कुल उत्पादन अनुमान अच्छा है, लेकिन क्वालिटी वाली मूंग की कमी से ऊंचे दाम पर बिकने वाला माल केवल 20 प्रतिशत रह गया है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
राजस्थान की फसल में बरसात के कारण दाग और नमी बढ़ने से दाल मिलों को सस्ती मूंग मिल रही है, जिससे ऊपर वाले भावों पर खरीदारी कमजोर रही और अच्छे माल की कमी के बावजूद भी तेजी का रुझान सीमित रहेगा और मौजूदा समय में जो भी माल आ रहा है, उसे धीरे-धीरे खरीदते रहना ही समझदारी होगी। ऑल ओवर देखा जाए तो मसूर में हल्की तेजी की उम्मीद, जबकि मूंग में स्थिर लेकिन क्वालिटी-आधारित बाजार देखने को मिल रहा है। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
