मूँग और मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 04 अक्टूबर 2025
साथियों मूंग और मसूर का बाजार फिलहाल स्थिर से हल्का सक्रिय बना हुआ है, देसी मसूर के भाव दिल्ली में 25 रुपये की मामूली तेजी के साथ 6,725 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचे हैं, जबकि आयातित मसूर की कीमत स्थिर बनी हुई है, विश्व स्तर पर मसूर का उत्पादन अधिक है और इसी कारण मिलें नई इन्वेंट्री नहीं बढ़ाना चाहती हैं, अक्टूबर के मध्य से बिहार, बंगाल और असम में खपत बढ़ने की उम्मीद है, वहीं मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में मसूर की आवक कम हुई है और घरेलू उत्पादन अनुमान भी कम रहा, इसलिए मौजूदा कीमतों में हल्का सुधार बन सकता है, नई फसल आने में अभी काफी समय है, नेफेड ने पहली अक्टूबर को मध्य प्रदेश में फसल सीजन 2025 की मसूर खरीदी 7,005 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की, वहीं मूंग की कीमतें भी स्थिर बनी हुई हैं,
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
दिल्ली में मूंग 7,300 रुपये, इंदौर में बोल्ड मूंग 8,300 रुपये, जयपुर में चमकी मूंग 7,400 रुपये, अकोला में 7,400 रुपये प्रति क्विंटल पर टिके हुए हैं, मंडियों में मूंग की आवक बढ़ रही है और मौसम अनुकूल रहने पर आवक और बढ़ेगी, मूंग की बुआई पिछले साल की तुलना में थोड़ी कम हुई है, सरकार केंद्रीय पूल से लगातार मूंग की बिक्री कर रही है, इसलिए बड़ी तेजी की उम्मीद कम है,नेफेड ने राजस्थान में फसल सीजन 2024 की मूंग ई-नीलामी के माध्यम से 6,453 रुपये, उत्तर प्रदेश में 6,007 रुपये, मध्य प्रदेश में 6,312 रुपये और 5,501 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक्री की, चालू माह में मूंग और मसूर की खपत बढ़ने की संभावना है क्योंकि सीजन शुरू होने वाला है,
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
मुंद्रा और कांडला बंदरगाह पर मसूर के भाव 5,800 रुपये पर स्थिर हैं, हजिरा में 5,950 रुपये, कनाडा से आयातित मसूर 6,000 रुपये पर स्थिर है, कटनी में देसी मसूर 6,650 रुपये, इंदौर में 6,725 रुपये और दिल्ली में 6,725 रुपये पर स्थिर हैं, कुल मिलाकर मूंग और मसूर बाजार फिलहाल संतुलित और स्थिर नजर आ रहा है, लेकिन आगामी दिवाली और विवाह शादियों के सीजन को देखते हुए बाजार में हल्की तेजी बन सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
