Movie prime

मूँग और मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -01 अक्टूबर 2025

मूँग और मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -01 अक्टूबर 2025
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों मूंग और मसूर का बाजार इस समय 25-50 की तेजी मंदी के साथ कारोबार कर रहा है। शाम को दिल्ली में देसी मसूर के दाम हल्की मजबूती के साथ 25 रुपये बढ़कर 6,675 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए, लेकिन इसके उलट आयातित मसूर की कीमतें नरम रहीं और बंदरगाहों पर 50 से 100 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई। कनाडा की मसूर का प्रोडक्शन इस साल 29.7 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले साल से लगभग 5 लाख टन ज्यादा है और यही अतिरिक्त सप्लाई दामों को दबाव में ला रही है। वहीं कटनी मंडी में मसूर स्थिर रही और इंदौर व अन्य जगहों पर कोई खास हलचल नहीं दिखी।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

फिलहाल मिलें ज्यादा इन्वेंट्री बनाने के मूड में नहीं हैं क्योंकि ग्लोबल प्रोडक्शन ऊंचा है, लेकिन घरेलू स्तर पर मसूर की आवक कम होने और अप्रैल तक नई फसल न आने से आने वाले दिनों में हल्का सुधार बन सकता है। दूसरी ओर मूंग की स्थिति थोड़ी अलग है। दिल्ली में भाव 7300 और जयपुर में 7,000 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। हालांकि अकोला में चमकी मूंग 7,200 रुपये पर थोड़ी कमजोर हुई, जबकि जलगांव में कर्नाटक लाइन की मूंग 8,600 रुपये के बीच रही। मूंग की आवक धीरे-धीरे बढ़ रही है और मौसम अनुकूल रहा तो अक्टूबर में और तेजी से आवक बढ़ेगी।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

इस सीजन में मूंग की बुआई पिछले साल से थोड़ी कम हुई है, लेकिन सरकार लगातार अपने केंद्रीय स्टॉक से बिकवाली कर रही है, जिस कारण कीमतों में ज्यादा उछाल की संभावना नहीं दिख रही। मूंग का उत्पादन अनुमान बेहतर है और सरकारी बिक्री से बाजार पर दबाव बना रहेगा, इसलिए यहां तेजी की गुंजाइश सीमित है। यानी मसूर में जहां घरेलू उत्पादन की कमी और त्योहारों की मांग से थोड़ी उम्मीद है, वहीं मूंग में उत्पादन और सरकारी बिकवाली के चलते स्थिरता और हल्की कमजोरी का माहौल है। व्यापार अपने विवेक से करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।