Movie prime

मूँग और मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -30 सितंबर 2025

मूँग और मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -30  सितंबर 2025
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों मसूर और मूंग की मौजूदा बाजार स्थिति पर नजर डालें तो इस समय दोनों दालों में कोई बड़ी तेजी देखने को नहीं मिल रही है। बाजार शांत दिखाई दे रहा है।दिल्ली में देसी मसूर के भाव 6,650 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे, वहीं आयातित मसूर की कीमतें भी रुकी रहीं। मुंद्रा और कांडला बंदरगाह पर मसूर के भाव 5,875 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे, जबकि हजिरा पर 6,050 रुपये और कनाडाई मसूर सरिस्का ब्रांड कंटेनर में 6,150 रुपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। कटनी की मंडी में देसी मसूर के भाव 6,575 से 6,600 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किए गए।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

पिछले सप्ताह मसूर के भाव कमजोर हुए थे क्योंकि कनाडा में फसल का अनुमान ज्यादा है। 2025-26 सीजन में कनाडा का उत्पादन लगभग 29.7 लाख टन रहने की संभावना है, जो पिछले साल से करीब 5 लाख टन अधिक है। एवरेज इंटरनेशनल प्राइस 790 डॉलर से घटकर 510 डॉलर प्रति टन तक आने की उम्मीद है। हालांकि घरेलू स्तर पर मसूर का उत्पादन कम अनुमानित है और नई फसल अप्रैल 2026 में ही आएगी, जिससे गिरावट फिलहाल थम गई है। दूसरी ओर मूंग में भी कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में मूंग के दाम 7,300 रुपये प्रति क्विंटल पर रहे, जबकि जयपुर में 7,000 रुपये, अकोला में चमकी मूंग 7,500 रुपये और जलगांव में कर्नाटक लाइन की चमकी मूंग के भाव 8,600 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए। इंदौर में बोल्ड मूंग 8,300 रुपये पर स्थिर रहा। मूंग की आवक इस समय बढ़ रही है और अक्टूबर में आवक और बढ़ेगी।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

चालू खरीफ सीजन में मूंग की बुआई थोड़ी कम जरूर रही, लेकिन उत्पादन का अनुमान ज्यादा है और सरकार लगातार केंद्रीय पूल से मूंग की बिक्री कर रही है। ऐसे में मूंग में कोई बड़ी तेजी की संभावना नहीं बनती। वहीं मसूर में फिलहाल मांग की स्थिति नवरात्रों के बाद सुधर सकती है क्योंकि बिहार, बंगाल और असम से नवंबर में डिमांड बढ़ने की उम्मीद है। कुल मिलाकर मसूर में मंदा ज्यादा गहराने की गुंजाइश नहीं दिखती और मूंग में भी बड़ी छलांग की संभावना नहीं है,  खपत के सीजन के चलते मांग बढ़ने पर हल्की तेजी बन सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।