मूँग और मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 25 अक्टूबर 2025
साथियों घरेलू दाल बाजार में कल अन्य दालों की तरह मूंग और मसूर दोनों में ही रुख एकदम शांत और संतुलित रहा। मूंग के भाव उत्पादक मंडियों में लगभग स्थिर बने हुए हैं क्योंकि दीपावली की छुट्टियों के बाद अब मंडियों में कामकाज सामान्य हुआ है और मौसम भी साफ बना हुआ है। किसानों की नई फसल की आवक धीरे-धीरे बढ़ रही है जिससे बाजार में अतिरिक्त माल की आपूर्ति बनी हुई है। जानकारों का कहना है कि इस खरीफ सीजन में मूंग की बुआई थोड़ी कम हुई जरूर है, लेकिन सरकार द्वारा केंद्रीय पूल से लगातार बिकवाली किए जाने से दामों पर दबाव बना हुआ है। फिलहाल नेफेड की ओर से राजस्थान में ई-नीलामी के जरिए मूंग 6,211 से 6,253 रुपये प्रति क्विंटल बेची जा रही है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
वहीं, कर्नाटक में समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू हो चुकी है, जिससे उम्मीद है कि आगे चलकर कुछ सुधार देखने को मिल सकता है, लेकिन निकट भविष्य में बड़ी तेजी की संभावना नहीं दिखती। दूसरी ओर, मसूर बाजार भी फिलहाल ठंडी चाल में चल रहा है। दिल्ली में देसी मसूर के भाव ₹6,700 प्रति क्विंटल पर टिके हुए हैं, जबकि मुंद्रा, कांडला और हजिरा बंदरगाहों पर भी ₹5,800 से ₹6,000 प्रति क्विंटल के आसपास स्थिरता बनी हुई है। कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में बढ़िया उत्पादन तथा रूस-अमेरिका में अच्छी पैदावार के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मसूर की सप्लाई प्रचुर मात्रा में है, जिससे निर्यात बाजार में प्रतिस्पर्धा तेज और दाम दबाव में बने हुए हैं।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
पश्चिमी कनाडा में लाल मसूर का भाव 22–23 सेंट प्रति पौंड, हरी मसूर का 27–28 सेंट प्रति पौंड और उच्च श्रेणी की बड़ी हरी मसूर का 30 सेंट प्रति पौंड तक पहुंच गया है, लेकिन वहां भी किसानों की ओर से बिक्री का दबाव बना है। कुल मिलाकर, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही स्तरों पर मूंग और मसूर के दाम स्थिरता के दायरे में हैं, क्योंकि मांग सीमित है और आपूर्ति पर्याप्त, लेकिन अक्टूबर के बाद नवंबर में विवाह शादियों का सीजन शुरू होने पर मांग बढ़ने से बाजार में कुछ हलचल देखने को मिल सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 97 29757540 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
