मूँग और मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -20 सितंबर 2025
किसान साथियों और व्यापारी भाइयों मूंग की बात करें तो नई फसल की आवक धीरे-धीरे बढ़ रही है, लेकिन खरीफ में बोवनी पिछले साल के मुकाबले थोड़ी कम रही है। ऊपर से सरकार लगातार अपनी केंद्रीय पूल से खरीदी गई मूंग की बिकवाली कर रही है, जिससे मंडियों में दबाव बना हुआ है। कई जगहों पर मूंग के भाव शाम को ₹8,000 प्रति क्विंटल के बीच स्थिर रहे, वहीं जयपुर और अन्य मंडियों में भाव क्वालिटी के हिसाब से ₹6,900 से ₹8,500 प्रति क्विंटल तक बोले गए। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि सरकारी खरीद और नई आवक मूंग की कीमतों पर असर डाल सकती है, इसलिए खरीफ सीजन में बड़ी तेजी की उम्मीद फिलहाल कम है। दूसरी तरफ मसूर की स्थिति मूंग से थोड़ी अलग है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
घरेलू उत्पादन का अनुमान पहले ही कमजोर रहा है, इसी कारण बीते दिनों इसके दामों में कुछ तेजी देखने को मिली थी। हालांकि बचे हुए स्टॉक और आयातित माल का असर इसकी रफ्तार को रोक सकता है। दिल्ली मंडी में देसी मसूर के भाव कल ₹6,750 प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे, जबकि मुंद्रा बंदरगाह पर आयातित मसूर करीब ₹5,750 प्रति क्विंटल पर टिकी रही। पटना में अच्छी क्वालिटी की मसूर ₹7,400 प्रति क्विंटल पर बिकी और कनाडा से आई मसूर कंटेनर में ₹6,125 प्रति क्विंटल रही। कुछ जगहों पर मसूर के दामों में ₹100 प्रति क्विंटल तक उछाल भी देखा गया, जिससे साफ है कि कमजोर उत्पादन और सीमित आवक इसके भाव को सहारा दे रहे हैं। कुल मिलाकर स्थिति यह है कि मूंग पर सरकारी बिकवाली और नई फसल का दबाव हावी है, लेकिन आगामी खपत सीजन को देखते हुए सुधार की गुंजाइश जरूर है,जबकि मसूर में सप्लाई टाइट रहने से सीमित तेजी की संभावना पहले से बनी हुई है। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
